भाजपा और कांग्रेस नेताओं पर FIR का आदेश: करोड़ों की ज़मीन ठगी में फंसे बड़े नाम

District and Sessions Court Ambikapur
X

जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर 

अंबिकापुर में करोड़ों की ज़मीन घोटाले में भाजपा जिला अध्यक्ष, कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल और एक अधिवक्ता समेत सात लोगों पर FIR दर्ज करने का जिला सत्र न्यायालय ने आदेश दिया।

संतोष कश्यप - अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक बहुचर्चित ज़मीन घोटाले में जिला सत्र न्यायालय ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने भाजपा के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल सहित सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इन पर आरोप है कि, एक ग्रामीण महिला की करोड़ों रुपये की ज़मीन का एग्रीमेंट करने के बाद पूरा भुगतान नहीं किया गया। जिससे यह पूरा मामला धोखाधड़ी का बन गया।

इन दोनों नेताओं के साथ एक अधिवक्ता के खिलाफ भी अपराध दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है। अदालत ने कोतवाली पुलिस को दो सप्ताह के भीतर जांच कर मामला दर्ज करने को कहा है।

ग्रामीण महिला से ज़मीन हड़पने की कोशिश का आरोप
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि, ज़मीन का सौदा तय होने के बावजूद उसे पूरी राशि नहीं दी गई और करोड़ों की संपत्ति को हड़पने की साज़िश रची गई। इस मामले में राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इसमें दोनों प्रमुख दलों के बड़े स्थानीय नेता शामिल हैं। अदालत का यह आदेश आम लोगों के लिए एक सशक्त संदेश माना जा रहा है कि, कानून सबके लिए समान है, चाहे वह किसी भी पद या पार्टी से जुड़ा हो।


.

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story