नक्सलियों पर एक्शन: सीएम साय बोले- जवानों को मिल रहा प्रोत्साहन, डटकर मुकाबला कर रहे सुरक्षाबल

CM Vishnudev Sai
X

सीएम विष्णुदेव साय

नक्सल लीडर बसव राजू के मारे जाने पर सीएम साय ने कहा कि, जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है। तब से हमारे जवान नक्सलियों के साथ मजबूती से लड़ रहे है और जवानों को सफलता भी मिल रही है।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। इस कड़ी में गुरुवार को अंबिकापुर में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है। तब से हमारे जवान नक्सलियों के साथ मजबूती से लड़ रहे है और जवानों को सफलता भी मिल रही है।

देश गृहमंत्री अमित शाह नक्सलगढ़ बस्तर में पहुंचकर कर जवानों के साथ भोजन कर रहे है और जवानों की हौसला अफजाई कर रहे हैं। मैं खुद जवानों के साथ कैंप में रात गुजारा हूं। जवानों का उत्साह बहुत बढ़ा हुआ है और यही वजह है कि जवान नक्सलियों के साथ डट कर मुकाबला कर रहे है। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नक्सलियों का हेड महासचिव बसवाराजू मारा गया। नक्सलियों के महासचिव बसवराजू के मारे जाने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है और नक्सलियों की कमर टूट गई है।

नक्सल लीडर बसव राजू के मारे जाने पर सीएम साय ने किया था पोस्ट
अबूझमाड़ में नक्सलियों के एनकाउंटर पर सीएम विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट कर लिखा कि, जारी है विजय शंखनाद, खत्म हो रहा नक्सलवाद। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

चुनौतियों के बावजूद निर्णायक अभियान को किया जा रहा पूरा
नारायणपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी यूनिट के द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि अब तक 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुख्यात नक्सल लीडर नंबाला केशव राव और अलियास बसवराजू के खात्मे की भी पुष्टि हुई है।

जवान के वीरगति पर जताया दुख
जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी वीरता को नमन करता हूँ। ऑपरेशन के दौरान DRG के एक जवान के वीरगति को प्राप्त होने और कुछ जवानों के घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवानों के त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story