भव्य गोवर्धन पूजा मनाने की तैयारी: यादव समाज की हुई विशेष बैठक, कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

यादव समाज की बैठक
X

गोवर्धन पूजा को लेकर यादव समाज ने की बैठक 

गोवर्धन पूजा महोत्सव तैयारी के लिए सर्व यादव समाज का विशेष बैठक हुआ। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के सर्व यादव समाज ने त्यौहार को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सिहावा क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने गोवर्धन पूजा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में मनोनित सभापति चिन्ता राम यादव और समाज के अध्यक्ष नन्द यादव की अध्यक्षता कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं नई पदाधिकारियों का चयन अगले 26 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

बता दें कि, हर साल यादव समाज के लोग गोवर्धन पूजा के महापर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि, गोवर्धन पूजा महोत्सव विगत वर्षों से परंपरानुसार चली आ रही है। यह पर्व समाज में एकता और समानता का संदेश देता है। गोवर्धन पूजा महोत्सव को शांति और सुचारू रूप से मनाए जाने के लिए समाज के युवावर्ग को एक विशेष जिम्मेदारी दी गई है। सर्व यादव समाज के समाजिक बंधुओं को एक अलग- अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।


इस साल भी भव्य तरीके से मनाया जायेगा
इस वर्ष विशेष भव्य रूप से कार्यक्रम होगा जिसमें कृष्ण सजावट, कलश सजावट और राउत नाचा भी विभिन्न क्षेत्रों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश और जिले के प्रतिनिधि सहित स्थानीय प्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। सिहावा क्षेत्र में होने वाला यह दिव्य और भव्य महोत्सव होता है जो काफी ममनमोहक और देखने लायक होता है।

पूजा स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य का लिया जायजा
समाज के पदाधिकारियों ने गोवर्धन भाटा स्थल में पहुंचकर टीना सेड निर्माण के कार्य पर जायजा लिया। समाज के लोगों की मांग पर मंत्री टंक राम वर्मा से इसके निर्माण की स्वीकृति मिली है। पदाधिकारियों ने कहा कि, यह जगह धार्मिक और पवित्र स्थल है जिसका निर्माण मजबूती से होना चाहिए। पहले भी एक बिल्डिंग बनाई गई थी जिसकी स्थिति ख़राब है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, इस निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story