विश्व मानव अधिकार दिवस: लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स ने निकाली रैली, जागरूकता अभियान चलाकर अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी

लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अहिवारा में निकाली जागरूकता रैली
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सौ कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुवार को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। छात्र -छात्राओं ने अहिवारा स्थित पी एम श्री स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में मानव अधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
वहीं नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया। छात्राओं ने कहा कि, नशे से किस प्रकार ना करें। नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देता है। इस विषय पर नुक्कड़ नाटक कर विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया।

भारतीय संविधान के बारे में छात्राअें को जानकारी दी
महाविद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रीति सतपथी ने किशोर बालक- बालिकओं को सरल शब्दों में मानव अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय संविधान के द्वारा प्रदत मौलिक अधिकार और मूल कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।
अंधविश्वास को रोकने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रीति सतपथी ने बताया कि, नशा कैसे हमारे जीवन को खत्म कर देता है। साथ ही नश से होने वाले घातक परिणामों के बारे ग्रामीणों को जानकारी दी गई। अंधविश्वास के चलते टोनही के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित करने की प्रवृति पर रोक लगने के जागरूक किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए अहिवारा के ग्रामीण क्षेत्रों में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बैनर पोस्टर सहित नारे लगाए गए और नुकक्ड़ नाटक किया गया।

महिलाएं और बच्चों ने रैली में लिया हिस्सा
इस जागरूकता रैली में गांव की महिला सरपंच सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अमित पाण्डेय, आफ़ताब खान, श्रद्धा, भावना मिश्रा, राधिका नींबराते और दाऊ आनंद ताम्रकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
