रानो स्कूल में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस: नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन ने बच्चों को किया जागरूक

रानो स्कूल के बच्चों ने मनाया विश्व कैंसर दिवस
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रानो में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन के द्वारा किया गया। नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन ने कैंसर के विभिन्न प्रकारों का उल्लेख करते हुए उसके उपचार पर भी प्रकाश डाला। इस आयोजन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि, कैंसर के प्रति जागरूकता लाने एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिन पूरे विश्व भर में विशेष रूप से मनाया जाता है।
शिक्षिका प्रतीक जैन ने बताया कि, कैंसर के लक्षणों, जोखिम, कारकों एवं बचाव के तरीकों के बारे में जनमानस को शिक्षित करना, लोगों को नियमित जाँच के लिए प्रोत्साहित करना तथा कैंसर से जुड़े हुए गलत धारणाओं को दूर करना एवं मरीजों को मानसिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान करना आदि पर भी प्रकाश डाला। यह दिवस कैंसर से प्रभावित लोगों के लिए समर्थन दिलाने एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी नीतियों में सुधार लाने का एक मंच है।

बच्चों को नशे से दूर रहने की अपील
उन्होंने ने कहा कि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं संयमित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। नशे से दूर रहने के लिए कहा गया है। प्रभारी प्राचार्य द्वारिका राम वर्मा ने शिक्षिका प्रतीक जैन के इस कार्य की सराहना करते हुए बच्चों को उनकी बातों को अपने जीवन में शमिल करने के लिए कहा गया है। डुमेश्वरी ने शिक्षिका द्वारा बनाए गए।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने चित्र, चार्ट, लेख और कविता प्रस्तुत की। साथ ही कैंसर से पीड़ित परिवार के बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रभारी प्राचार्य द्वारिका राम वर्मा, नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
