जल संरक्षण- संवर्धन में छत्तीसगढ़ की विशेष उपलब्धि: बालोद जिला भी बेस्ट परफॉर्मर्स में शामिल, मिलेगी प्रोत्साहन राशि

जल संरक्षण और संवर्धन में बालोद ने देशभर में हासिल किया पहला स्थान
राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को जल संचयन, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य हेतु 2 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन राशि मिलेगा। जिला स्तर पर बेस्ट परफार्मिंग जिले के रूप में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर यह महत्वपूर्ण प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। भारत सरकार द्वारा ’जल संचयन जन भागीदारी’ के तहत जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कार मिलेगा।
कलेक्टर दिव्या मिश्रा के सतत मार्गदर्शन में समाज के सभी वर्गों के सहभागिता से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए बेहतरीन कार्य किए गए हैं। जिसके तहत जिले में 1 लाख 6 हजार 677 नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। साथ ही पूर्व निर्मित 30 हजार 849 जल स्त्रोतों में सामूहिक श्रम के माध्यम से मरम्मत एवं साफ सफाई की व्यवस्था की गई है।

डिप्टी सीएम साव ने दी बधाई
वहीं जल संचय और जनभागीदारी (JSJB) पुरस्कार रायपुर को प्रथम स्थान मिला है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर डिप्टी सीएम अरुण साव सोशल मीडिया में पोस्ट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा-छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को यह सुखद खबर साझा करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि, छत्तीसगढ़ ने जल संचय जनभागीदारी 1.0 में नया इतिहास रचा है। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान और राजधानी के रायपुर नगर निगम ने देशभर में पहले पायदान पर जगह बनाई है।
बधाई रायपुर ..!💐
— Arun Sao (@ArunSao3) September 25, 2025
छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को यह सुखद खबर साझा करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि, छत्तीसगढ़ ने जल संचय जनभागीदारी 1.0 में नया इतिहास रचा है। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान और राजधानी के रायपुर नगर निगम ने देशभर में पहले पायदान पर जगह बनाई… pic.twitter.com/qprGqwfTNC
सुशासन में प्रदेश को लगातार राष्ट्रीय स्तर मिला रहा सम्मान
हमारे प्रदेश की राजधानी रायपुर के नगर निगम को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय जल संचय और जन भागीदारी (JSJB) पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है l विष्णु के सुशासन में रायपुर सहित प्रदेश को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हो रहा हैl छत्तीसगढ़ में अब तक जल संचय से जुड़े 4,05,563 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
जिला स्तर पर बालोद प्रथम
रायपुर नगर निगम में 33,082 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है। जिला स्तर पर बालोद, राजनांदगांव, रायपुर सहित महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़, धमतरी, सुरजपुर और दुर्ग को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। ये राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के लिए बड़े ही गौरव का क्षण है, ये उपलब्धि रायपुर नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी और रायपुर शहर के हमारे सभी परिवार जनों के जल संकल्प की प्रतिबद्धता से मिली है।
