वक्ता मंच का वार्षिक समारोह: 100 बाल प्रतिभाएं हुई सम्मानित, बच्चों के हौसलों को मिली नई उड़ान

वक्ता मंच ने प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश की अग्रणी सामाजिक संस्था वक्ता मंच के द्वारा वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 100 बाल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। बच्चों को खेल, कला, संस्कृति, पढ़ाई, समाज सेवा,साहित्य एवं विज्ञान के क्षेत्र में जारी विशिष्ट प्रयासों के लिए अभिनंदित किया गया।
वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि, इनमें से अधिकांश बच्चे जिला, राज्य व अखिल भारतीय स्तर तक की स्पर्धाओं में प्रतिनिधित्व कर चुके है। इस समारोह के मुख्य अतिथि संभाग आयुक्त महादेव कांवरे थे। अध्यक्षता प्रख्यात संगीतज्ञ डॉ एम श्री राम मूर्ति ने की। विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ फिरोज खान, समाज सेवी डॉ धर्मवीर बघेल, नेहा टंडन शर्मा, कमिश्नर दिलीप वासनीकर, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार धर द्विवेदी, पी के तिवारी और खेमेश्वर पुरी गोस्वामी सुशोभित थे। इस समारोह के दौरान बच्चों ने धुंआधार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

आज का आयोजन बच्चों के सम्मान में
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि, आज का आयोजन बच्चों के आत्म सम्मान और देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह सम्मान बच्चों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को मान्यता देता है जिससे वे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित होते है। यह समारोह बच्चों की प्रतिभा को सामने लाता है और बच्चों के संपूर्ण विकास और समाज के प्रति उनके योगदान को स्वीकार करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर बच्चों को सम्मानित किया गया।
ये बच्चे हुए सम्मनित
इन मौके पर बच्चों सम्मान हुआ है। अनुष्का शर्मा- कचिपुड़ी नृत्य, सिद्धार्थ शर्मा -साहित्य, नीलांश मानिकपुरी - बैडमिंटन, खिलेश्वर गोयल - हॉकी, उन्नति शर्मा - कत्थक नृत्य, सुकृति शर्मा-शतरंज, लक्ष्मण देवांगन-विज्ञान प्रदर्शनी, अश्विका शर्मा -कत्थक, शाश्वती बैनर्जी - नृत्य, शालू सूर्या और भव्या सूर्या - बाल कवयित्री, अपेक्षा संघी -कत्थक, अवि कुमार साहू -कराते, खनक रघुटा -भरतनाट्यम, विजया श्री स्वामी -समाज सेवा, नय जैन - बास्केटबाल, कृदय होलधर - पुस्तक लेखन, अबीर लूथरा -तैराकी, अराध्या साहू -गायन सहित 100 बच्चों का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

ये लोग रहे मौजूद
अभिभावकों ने कहा कि, इससे बच्चों के हौसलों को नए पंख लग जाएंगे और वे सफलता की नई उड़ान भरने स्वयं को तैयार करेंगे। आज के आयोजन में वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू, प्रभारी विवेक बेहरा, सचिव मनीष अवस्थी, धनेश्वरी नारंग, ज्योति शुक्ला, यशवंत यदु यश , राजाराम रसिक, उत्तम देवहरे, हरिशंकर सोनी, खेमेश्वर पुरी गोस्वामी, हरिशंकर सोनी, पूर्णेश डडसेना, सी एल दुबे, दुष्यंत साहू, हेमलाल पटेल, विनय बोपचे, मन्नूलाल यदु, एस एन जोशी, डॉ उदयभान चौहान, यतीश श्रीवास्तव, कमलेश साहू, अभिषेक श्रीवास्तव, विष्णु साहू, किरणलता वैद्य, मुकेश टिकरिहा, राजेंद्र रायपुरी, उमा स्वामी, भारती अग्रवाल, गोपा शर्मा, संजय देवांगन, प्रदीप साहू, शालू सूर्या, चेतन भारती सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
नया रोड मैप तैयार
वहीं समारोह के द्वितीय सत्र में प्रदेश भर से उपस्थित वक्ता मंच के कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष के लिए नई कार्य योजना तैयार की। संस्था के समाज व साहित्य सेवा के मिशन को अधिक विस्तारित करने के लि नया रोड मैप तैयार किया।
