यूपी का धान खपाया छत्तीसगढ़ में: करोड़ों के नुकसान की आशंका, कोचिया गिरफ्तार भेजा गया जेल

File Photo
अंबिकापुर/बलरामपुर। किसानों के खातों के आधार पर अवैध धान खपाने वाले कोचिया भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में किसानों के दस्तावेज बरामद किए है। आरोपी भाई लम्बे समय से यूपी का धान लाकर समितियों में अवैध रूप से खपाने का काम कर रहे थे और अब तक करोड़ो रुपए का नुकसान शासन को पहुंचाए जाने की आशंका है।
बड़ी बात यह है कि इस गोरखधंधे में कोचियों का साथ लालच में आए किसानों के साथ ही समिति प्रबंधक व कर्मचारी भी दे रहे थे। पुलिस अधिकारी आने वाले समय में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की बात कह रहे है।
समिति प्रबंधक व कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
आरोपियों द्वार यूपी से धान लागर किसानों के नाम पर खपाया जाता था। इसके साथ ही धान बिक्री से आने वाली राशि के लिए आरोपियों द्वारा किसानों के बैंक पासबुक, विड्राल फॉर्म को अपने पास रखा गया था और निकासी पर्ची पर पहले से ही किसानों के अंगूठे के निशान लगवा लिए गए थे। खातों में राशि आने दोनों आरोपी आहरित कर लेते थे। बड़ी बात यह है कि इतना बड़ा कारोबार समिति प्रबंधक व कर्मचारियों की सहमती और मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।
