रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: युवक की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, ब्लड कैंसर का इलाज कराने जा रहा था मुंबई

इंडिगो फ्लाइट की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
X

इंडिगो फ्लाइट की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट में युवक के बेहोश होने पर रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इलाज के दौरान माना सिविल अस्पताल में युवक की मौत हो गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह इमरजेंसी लैंडिंग प्लेन में युवक के बेहोश होने पर कराई गई है। इस दौरान युवक को इलाज के लिए माना सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम वर्धमान प.बंगाल निवासी गौतम बावरी है उम्र 24- 25 साल बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो की दुर्गापुर- मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मृतक युवक ब्लड कैंसर से पीड़ित था। जिसके इलाज के लिए वह दुर्गापुर से मुंबई जा रहा था।

वीएचएफ पर गिर गई थी आसमानी बिजली
वहीं बीते महीने एयरपोर्ट के टेक्निकल जोन वीएचएफ पर आकाशीय बिजली गिर गई थी। इससे लैंडिंग होने वाले विमानों से संपर्क टूट गया और हवा में चक्कर लगाने के बाद पांच विमानों को दूसरे शहर डायवर्ट करना पड़ गया था। कोलकाता और हैदराबाद से आई फ्लाइट को भुवनेश्वर, दिल्ली के विमान को भोपाल और मुंबई और पुणे की फ्लाइट को नागपुर भेजा गया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की परिचालन व्यवस्था प्रभावित हो गई थी।

सिस्टम हुआ था प्रभावित
राजधानी का मौसम एकाएक बदला और बादलों में जोरों की गड़गड़ाहट के साथ वज्रपात जैसी स्थिति बनी। रायपुर शहर में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की जान चली गई थी। वहीं मौसम की खराबी के बीच स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में एटीसी टॉवर के समीप स्थित टेक्निकल जोन पर अचानक बिजली गिर पड़ी। इस जोन के जरिए विमानतल प्रबंधन विमानों को लैंडिंग का सिग्नल देता है। आकाशीय बिजली गिरने से यह सिस्टम प्रभावित हो गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story