खुलेआम गौ मांस पकाते पकड़े गए आरोपी: हिन्दू संगठनों ने पुलिस के हवाले किया, लोगों में उपजा आक्रोश

गौ मांस पकाते पकड़े गए आरोपी
X

गौ मांस पकाते पकड़े गए आरोपी

डोंगरगढ़ से खुलेआम गौ मांस पकाने वाले लोगों को हिन्दू संगठनों के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बीते दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है।

राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से खुलेआम गौ मांस पकाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आक्रोशित हिन्दू संगठनों ने जमकर इसका विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो आरोपियों को गौ मांस पकाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को अब पुलिस के हवाले कर दिया है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोग रेलवे स्टेशन के पास खुले आम गौ मांस पका रहे हैं। सूचना मिलते ही बजरंग दल के नगर संयोजक रिषभ डकहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जहां दो युवक मौके से भागने लगे लेकिन कार्यकर्ताओं ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हिन्दू संगठनों में नाराजगी
यह घटना किसी संयोग मात्र नहीं है बल्कि डोंगरगढ़ में पिछले कई महीनों से लगातार गौ मांस की अवैध गतिविधियां चल रही हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि, गौ माता की हत्या थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर की जाती है। यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर पुलिस की पेट्रोलिंग कहां हो रही है। स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जब धर्म नगरी डोंगरगढ़ में बार-बार गौ माता से जुड़ी घटनाएं हो रही हैं।

प्रशासन की मौन पर लोगों में आक्रोश
नगर संयोजक बजरंग दल रिषभ डकहा ने कहा कि, हमें सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास गौ मांस पकाया जा रहा है। हम मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story