जनजातीय गौरव दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम बदला, अब आएंगी 20 को

जनजातीय गौरव दिवस : राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम बदला, अब आएंगी 20 को
X

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को सरगुजा (अंबिकापुर) में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगी।

रायपुर। राष्ट्रपति 20 नवंबर को सरगुजा (अंबिकापुर) में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगी। पूर्व में यह कार्यक्रम 15 नवंबर को आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 तारीख को आएंगी, उनके आगमन की सूचना की पुष्टि हो गई है।

उल्लेखनीय है कि, पिछले महीने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिले थे और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होंने के लिए आमंत्रित किया था। राज्य सरकार राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को लेकर एक बड़ा कार्यकम करने की तैयारी कर रही है। जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन तीन दिनों का होगा।

लोककला महोत्सव और कर्मा महोत्सव का होगा समापन
इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसके मुताबिक कार्यक्रम के दौरान बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि की शुरुआत होगी। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में लोककला महोत्सव और कर्मा महोत्सव का समापन भी होगा।

उपराष्ट्रपति 5 नवम्बर को आएंगे राजनांदगांव
वहीं भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 12.35 बजे स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर 1.10 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 1.10 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक स्वागत एवं परिचय प्राप्त करेंगे। दोपहर 1.20 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे उदयाचल ट्रस्ट राजनांदगांव के भवन पहुंचेंगे। दोपहर 2.10 बजे से दोपहर 2.25 बजे तक उदयाचल मल्टी स्पेशिएलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर 2.25 बजे उदयाचल मल्टी स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव पहुंचेंगे। दोपहर 2.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 3.55 बजे तक दी जाएगी विदाई
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 3.35 बजे स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे हेलीपेड पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव पहुंचेंगे। उन्हें दोपहर 3.45 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक विदाई दी जाएगी। उपराष्ट्रपति दोपहर 3.55 बजे हेलीपेड पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव से हेलीकाप्टर द्वारा स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story