सिहावा क्षेत्र में नवाखाई पर्व की धूम: कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा उत्साह, बच्चियों को खेल के लिए किया गया प्रेरित

कबड्डी खेलती हुई बालिकाएं
अंगेश हिरवानी - नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सिहावा क्षेत्र में आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक नवाखाई पर्व को बड़े ही हर्षाेल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने और नए अन्न को ग्रहण करने की परंपरा के तहत मनाया गया। लोगों ने नया अन्न का सेवन कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक उल्लास में भाग लिया।
वहीं ग्राम उमरगांव में छात्र शक्ति युवा मंडल के तत्वावधान में बालक और बालिका वर्ग के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया ओर अपने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। इस कबड्डी खेल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला। युवाओं में खेल भावना का संचार हुआ।
धमतरी जिल के सिहावा क्षेत्र में आदिवासी नवाखाई पर्व मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने कबड्डी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।@DhamtariDist @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/DFy2IyvQrM
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 4, 2025
बालिकाओं ने किया प्रदर्शन
हर वर्ष की तरह इस बार भी नवाखाई पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला आयोजित की गई है। इस कड़ी में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। खास बात यह रही कि, बालिकाओं को भी इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया, जिन्होंने न सिर्फ भाग लिया, बल्कि अपने शानदार प्रदर्शन किया।
बालिकाओं को खेल के लिए प्रेरित करना उद्देश्य
आयोजकों ने बताया कि, इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य बालिकाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। साथ ही यह पहल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं के उद्देश्यों को भी सशक्त बनाती है। नवाखाई पर्व की पारंपरिक मिठास और उमंग के साथ इस आयोजन ने समाज में महिला सशक्तिकरण और खेल संस्कृति को नया आयाम दिया।
छात्र शक्ति युवा मंडल के अध्यक्ष श्रवण कुमार और आदिवासी समाज उपक्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्ण मारकोले ने नवाखाई पर्व और कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। @DhamtariDist @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/2U99taiYZJ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 4, 2025
ये रहे विजेता
महिला वर्ग में
- प्रथम स्थान - रामेश्वर पलटन कबड्डी दल लालपुर रायपुर
- द्वितीय स्थान- बालिका प्रगति कबड्डी क्लब रायपुर
- तृतीय स्थान - गर्ल कब्बड्डी क्लब कोरर कांकेर
- चतुर्थ स्थान- बालिका कब्बड्डी क्लब धनेली बालोद
पुरुष वर्ग में
- प्रथम स्थान - कब्बड्डी क्लब देवरी बालोद
- द्वितीय स्थान- वीर कब्बड्डी दल आरंग
- तृतीय स्थान- जय मां शीतला कब्बड्डी क्लब छुरा गरियाबंद
- चतुर्थ स्थान - छात्र शक्ति युवा मंडल उमरगांव
