ठण्ड से कांपा छत्तीसगढ़: शीतलहर के हालात, अंबिकापुर में 5 डिग्री तक गिरा पारा, जनजीवन अस्त- व्यस्त

ठण्ड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए लोग
X

ठण्ड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए लोग

अंबिकापुर में पड़ रही कड़ाके की ठण्ड के कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। यहां पर तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम तक जा पहुंचा है।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों शीतलहर के प्रकोप के कारण कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड के बीच माना इलाके में भी इस बार रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। अनुमान है कि हवा की दिशा में बदलाव होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और रविवार से शीतलहर के दौर में कमी आएगी। अभी राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम है।

समूचा छत्तीसगढ़ अभी ठंड की चपेट में है और सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा के मैनपाट, तारबहार, बलरामपुर में जोरदार ठंड के साथ बर्फ जमने की स्थिति बन रही है। वहीं बिलासपुर से लेकर रायपुर तक रात की कड़ाके की ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़वा रही है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ी है और माना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।


अंबिकापुर में 5 डिग्री गिरा तापमान
लालपुर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान चढ़ने का दौर शुरू होगा और रविवार को शीतलहर के दौर में गिरावट आएगी। अंबिकापुर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है वहीं सामान्य से 4.5 डिग्री कम तक जा पहुंचा है। जिसके कारण उत्तरी- पश्चिमोत्तरी शुष्क हवाओं के चलते पूरे सरगुजा संभाग में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।

जनजीवन अस्त- व्यस्त
पठारी क्षेत्रों में पारा गिरने से फसलें और वन्य जीव के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। जिसके कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। अगले 24 से 48 घंटे तक शीत लहर का असर जारी रहने की संभावना। हिमालयी क्षेत्रों से आ रहे कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।


शहर

न्यूनतम

अधिकतम

रायपुर

12.3

29.2

माना

7. 5

29.2

बिलासपुर

28.8

10.4

पेंड्रा

8.6

26.2

अंबिकापुर

5.3

25.0

जगदलपुर

28.8

8.4


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story