शिक्षकों के प्रमोशन में गड़बड़ी: पदोन्नति संघर्ष मोर्चा ने भारी विसंगतियाें के लगाए आरोप, सेवा पुस्तिका से सत्यापन कराने की मांग

File Photo
लीलाधर राठी- सुकमा। बस्तर संभाग के माध्यमिक शालाओं में प्रधान अध्यापक पदोन्नति के लिए जारी पात्रता सूची में भारी गड़बड़ी विद्यमान है। जिस पर पदोन्नति संघर्ष मोर्चा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आपत्ति दर्ज कर सेवा पुस्तिका से सत्यापन कर पात्र सूची जारी करने की माँग की है।
पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष उमेंद गोटी ने बताया कि, संयुक्त संचालक (शिक्षा) बस्तर ने 2 फरवरी को जारी की गई पात्रता सूची में अनेक विसंगतियाँ है। बस्तर जिला के बकावण्ड विकास खण्ड से क्रमशः कमलू राम कोर्राम सरल क्रमांक - 527, का 2 अगस्त 2013 की सीधी भर्ती, सरिता कश्यप स.क्र. - 528, संजय कुमार ध्रुव स.क्र. - 529, 23 जुलाई 2022 को शिक्षक पद पर पदोन्नत, दुलारी कश्यप 530, 27 अगस्त 2013 को पदोन्नत कमलेश कुमार कश्यप 531 का 23 जुलाई 2022 को शिक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनको गलत तरीका से पात्र सूची में शामिल किया गया है।
जन्मतिथि के आधार पर वरिष्ठ सूची में गलत क्रम दर्शाया गया
इसी प्रकार दंतेवाड़ा जिला से पात्र सूची स.क्र. 8 में अंकित विरेश कुमार त्रिपाठी जो कि 2014 में शिक्षक पद पर पदोन्नत हुआ है, उन्हे भी. पात्र बनाया गया है। इसी जिला से सूची के स.क्र. सुकमन नायक पदोन्नत तिथि 2014 है, जिसे 14 जुलाई .2006 दिखाकर पात्रता सूची में शामिल किया गया है। साथ ही धीरेन्द्र सिंह गौतम और शांति स्वामी स.क्र. 240 को 14 जुलाई .2006 दर्शाकर पात्रता सूची में दर्शाया गया है। इनकी जन्मतिथि के आधार पर वरिष्ठ सूची में गलत क्रम दर्शाया गया है।
बस्तर कमिशनर से त्रुटि सुधरवाने की मांग जाएगी
बीजापुर जिला से मोहम्मद इकबाल शिक्षक के पद पर पदोन्नति तिथि 14 जुलाई 2006 है जिसे पात्रता सूची स.क्र. 2335 कर पात्र सूची से बाहर कर दिया गया है। जबकि इसी अवधि में शिक्षक पद पर पदोन्नत शिक्षक रामचन्द्र पाण्डे स.क्र. 716 शेख मकबूल 735, विरेन्द्र देवांगन 771, नन्द कुमार मारकोण पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा आगामी तिथि 9 फरवरी 2026 को अंतिम बार संयुक्त संचालक और बस्तर कमिशनर को अवगत कराकर त्रुटि सुधरवाने की माँग की जाएगी। इसके बाद आंदोलन या हाई कोर्ट के शरण में जाएंगे।
इन्होंने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति
प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वालों में संभागीय अध्यक्ष उमेंद गोटी, सचिव रामचन्द्र सोनवंशी, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा सुकमा, कमलेश प्रसाद मिश्रा, बीजापुर, केदार दास साहू, दंतेवाडा, घनश्याम नाग कोंडागांव, गोकुल यादव नारायणपुर, संत कुमार उईके कांकेर मौजूद रहे।
