प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सम्मान समारोह: अपर कलेक्टर बोले-मजबूत राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान

भाटापारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान
तुलसीराम जायसवाल- भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक-ज्ञान, संस्कार व प्रेरणा के स्रोत विषय पर शिक्षक सम्मान मनाया गया।
शिक्षा ही है जो विद्यार्थी के जीवन को सफल और सार्थक बनाता है
अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता ने कहा कि, शिक्षक जीवन को दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे स्वयं एक स्थान पर खड़े रहकर अपने शिष्य को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा देते हैं। शिक्षा ही है जो विद्यार्थी के जीवन को सफल और सार्थक बनाती है।
हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का योगदान अवश्य होता
तहसीलदार यशवंतराज ने कहा कि, शिक्षक ही हमारे देश के नवनिहालों को तैयार करते हैं और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में उनकी भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि, हर व्यक्ति की सफलता में किसी न किसी शिक्षक का योगदान अवश्य होता है।
भाटापारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया. अपर कलेक्टर बोले - मजबूत राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान. @BalodaBazarDist #Chhattisgarh #teachersday pic.twitter.com/U8ygIgJIwJ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 15, 2025
शिक्षक ही हमें दुनिया में पहचान दिलाता है।
नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि, विद्यार्थी जीवन में शिक्षक ही हमें दुनिया में पहचान दिलाते हैं। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान को सराहनीय पहल बताया है यह संस्थान अध्यात्म और संस्कृति के क्षेत्र में नई पीढ़ी को संस्कारित समाज की ओर अग्रसर कर रहा है।
शिक्षक बच्चों के चरित्र का निर्माण करते है
इस संस्थान की ओर से मंजू दीदी ने 250 से अधिक संख्या में उपस्थित शिक्षक व आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि, जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए शिक्षक बच्चों के चरित्र का निर्माण करते हैं और उन्हें गुणवान बनाते हैं। शिक्षक वह दीपक हैं जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, तहसीलदार यशवंतराज, नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी तारेश साहू, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा, नगपा प्रकाश व खाद्य विभाग की सभापति दीपा दशरथ साहू उपस्थित रहे।
