दुर्गा भक्ति की धूम: श्री नवयुवक मंडल का 39 वां वार्षिक महोत्सव, भजन प्रवाहकों ने पूरी रात बहाई भक्ति रस की अमृत गंगा

दुर्गा भक्ति की धूम : श्री नवयुवक मंडल का 39 वां वार्षिक महोत्सव, भजन प्रवाहकों ने पूरी रात बहाई भक्ति रस की अमृत गंगा
X

माँ दुर्गा 

नवरात्रि पर्व पर सूरजपुर में श्री नवयुवक दुर्गा मंडल ने 39 वां वार्षिक महोत्सव दुर्गा पांडाल भैयाथान रोड़ में रात्रि जागरण के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाया।

सूरजपुर। नवरात्रि पर्व पर माता भक्ति से सरोबार सूरजपुर शहर में श्री नवयुवक दुर्गा मंडल ने अपना 39 वां वार्षिक महोत्सव दुर्गा पांडाल भैयाथान रोड़ में रात्रि जागरण के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाया। 29 सितंबर सोमवार की रात आयोजित इस भक्ति-रस से लबरेज कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे पूरा वातावरण देवी मां की जयकारों से गूंज उठा। बाहर से आए भक्त कलाकारों ने अपनी कला से जनमानस को ऐसे मंत्रमुग्ध कर दिया मानो मां दुर्गा स्वयं अवतरित होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसा रही हों।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल प्रमुख मदन लाल गोयल ने की और उन्होने नवयुवक श्री दुर्गा मंडल के 39 वर्षों के सफर का पवित्र इतिहास साझा करते हुए बताया कि, दुर्गा मंडल न केवल सूरजपुर शहर का एक बड़ा धार्मिक आस्था का केंद्र है। दिन प्रतिदिन यह शक्तिपीठ के रूप में व्यापक मान्यता से प्रसिद्ध होता हुआ। दुर्गा पंडाल भैयाथान रोड़ सूरजपुर जहां प्रतिवर्ष में होने वाले 365 दिवस में होने वाले 52 सप्ताह में प्रति 52 मंगलवार यानी 39 वर्षों से लगातार 2028 मंगलवार को श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के द्वारा मां भगवती की पूजा अर्चना स्तुति के साथ पूरे साजो साज के साथ रात्रि जागरण भजन संकीर्तन का लगातार आयोजन किया जा रहा है।


श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के बारे में दी गई जानकारी
इसी तरह विस्तार से बताया कि श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की नींव कब और किसके द्वारा रखी गई थी, और कैसे यह लगातार 39 वर्षों से मां भगवती के साथ बागेश्वरी देवी धाम कुदरगढ़, बाबा अर्धनारीश्वर महादेव देवगढ़ धाम एवं राधाकृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों पर भक्ति की अलख जगा रहा है। मंडल के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र गर्ग ने श्री गणेश की वंदना, बजरंगबली हनुमान, बाबा भोलेनाथ शंकर एवं गुरुदेव की स्तुति व भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिससे पूरी भजन सभा में दिव्य ऊर्जा का संचार हो गया। भारी संख्या में उपस्थित भक्तों ने जागरण में भाग लिया, जहां भजन-कीर्तन और देवी स्तुति से हर दिल मां दुर्गा की भक्ति में डूब गया। यह आयोजन न केवल एक उत्सव था, बल्कि मां की कृपा प्राप्त करने का माध्यम बना, जो सूरजपुरवासियों के लिए आध्यात्मिक उत्थान का प्रतीक साबित हुआ।

यहां हजारों भक्त हर वर्ष लगाते हैं अपने आस्था की अर्जी
श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के इस 39वें वार्षिक उत्सव रात्रि जागरण भजन संध्या पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जागरण के दौरान मध्य रात्रि पर आयोजित होने वाली गजरा व चुनरी उत्सव में माता भगवती को विभिन्न प्रकार एवं विभिन्न रंगों से आच्छादित प्रसिद्ध व सुगंधित फूलों से सजाई गई महामाला रूपी गजरा एवं माता रानी को भजनों के माध्यम से चुनरी भेंट भी की गई। जिसमें सभी भक्ति के द्वारा मां को अलग-अलग चुनरी अर्पण कर अपने-अपने भाव और मनोकामनाओं के साथ अपनी-अपनी अर्जी लगाई।


बेमिसाल कार्यकाल के लिए अध्यक्ष राजेश अग्रवाल(राजू) हुए सम्मानित
39 वर्षों से लगातार धार्मिक एवं सामाजिक सभी कार्यों में समर्पित भाव से अग्रणी भूमिका में कार्य करने वाली सेवाभावी संस्था श्री नवयुवक दुर्गा मंडल सूरजपुर के द्वारा निस्वार्थ सेवा, समर्पण व सहयोग के साथ 19 वर्षों से लगातार श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की बैठक में प्रतिवर्ष सर्वसम्मति के साथ ध्वनि मतों से चुने जाने वाले यशस्वी मंडल अध्यक्ष के रूप में बेमिसाल कार्यकाल व बेमिसाल कर्तव्यों के निर्वहन पर राजेश अग्रवाल(राजू) को तिलक लगा चुनरी उड़हा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

भजन गायकों ने बांधा भक्ति का शमा
भजन गायक सारंग बिलासपुर, नेहा मोंगरे शहडोल, दीपा सिंह चिरमिरी व कैलाश चौधरी लखनपुर सहित सभी कलाकारी के द्वारा अपने मीठे-मीठे भजनों की अमृत वर्षा से सराबोर इस रात्रि जागरण भजन संध्या में पहुंचे सभी माता भक्तों ने सारी रात झूमते-नाचते हुए भक्तिमय रस गंगा में खूब डुबकी लगाई। जिसमें निलेश मित्तल एंड म्यूजिकल ग्रुप में हारमोनियम वादक कृष्ण चंद्र पूरी, ऑर्गन वादक सुन्नी बैकुंठपुर, ढोलक वादक भोला सिंह रायगढ़, तबला वादक परमानंद अंबिकापुर, पैड वादक देवराज लखनपुर के द्वार भी अपनी शानदार प्रस्तुति से भक्तों का मनमोह लिया। इस कार्यक्रम में पंजाब से पहुंचे सुप्रसिद्ध झांकी कलाकार साहिल कन्हैया जी एंड ग्रुप के कलाकारों द्वारा देवी-देवताओं के विभिन्न रूपों में अदभुत संजीव झाकियों की भी मनमोहक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया। सूर्योदय होते ही तारा रानी की कथा और अम्बे जी की आरती एवं क्षमा स्तुति के साथ भक्तिमय रात्रि जागरण भजन संध्या प्रातः 6.30 बजे संपन्न हुई। इस 39वें वार्षिक उत्सव रात्रि जागरण कार्यकम का सफल मंच संचालन संस्कार अग्रवाल के द्वारा किया गया।


इन्हें किया गया सम्मानित
इसके साथ ही संस्था के द्वारा सर्वप्रथम ब्राह्मण देवताओं का स्वागत एवं सम्मान जयचंद महाराज, अशोक महाराज भैयाथान, बबलू महाराज, अश्वनी पांडेय महाराज, मुख्य जजमान धर्मवीर अग्रवाल एवं भगवती देवी अग्रवाल, वरिष्ठ मार्गदर्शक भीमसेन अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, ईश्वर चंद्र अग्रवाल अध्यक्ष सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति भैयाथान रोड़, नरेश बंसल, विकाश मित्तल अध्यक्ष गणेश पूजा समिति भैयाथान रोड़, बाबा भुवन भास्कर प्रताप सिंह मेला अध्यक्ष मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़, बाबूलाल अग्रवाल चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला सूरजपुर, लालचंद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संघ, सुभाष अग्रवाल ड्रग ड्रिल अंबिकापुर, कुसुमलता राजवाड़े अध्यक्ष नगरपालिका परिषद सूरजपुर, शैलेश अग्रवाल उपाध्यक्ष नपा सूरजपुर ने अपने सभी वरिष्ठों, संस्था के मार्गदर्शकों एवं मंडल के प्रति समर्पित व सेवा भाव रखने वाले सभी सहयोगियों को भी तिलक लगा कर एवं चुनरी उड़हा कर सम्मानित किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story