सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा

भारतीय जनता पार्टी
सूरजपुर। सूरजपुर जिला महिला भाजपा के पदाधिकारीयों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से भटगांव विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने जिला पदाधिकारीयों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की घोषणा की।
निवर्तमान जिला महामंत्री बीना गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष एवं किरण केराम, किरण साहू, सीता पैकरा को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देवती साहू एवं नेहा तिवारी को सौंपी गई है। जिला कोषाध्यक्ष मीना सिंह तो वही जिला मंत्री पदमा जायसवाल, अंजू सिंह, इंदू सिंह, अनुराधा विश्वकर्मा, राधा सिंह को बनाया गया है। जिला मीडिया प्रभारी आशा मिश्रा तो वहीं जिला सह मीडिया प्रभारी सुमन अग्रवाल को बनाया गया है। जिला कार्यालय मंत्री सीमा सिंह टेकाम व सह जिला कार्यालय मंत्री शकुंतला देवांगन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नंद कुमारी राजवाड़े को तो वहीं सपना तायल को जिला आईटी सेल संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला कार्यसमिति सदस्यगण
जेमा प्रधान, देवमुनिया साहू, कौशल्या सिंह, सीमा जायसवाल, पूजा सिंह, कान्ता सिंह, लुनावती राजवाड़े, पुष्पलता शर्मा, हीरा सिंह, अनीता सिंह, किरण सोनी, बेबी बंछोर, पूनम देव गुप्ता, तुलसी चौधरी, सपना विश्वास, सुमित्रा सिंह, अंजू रजक, एकरी देवी, शांति कुजूर, कांता सिंह, करुणा सिकदार, खनिहारो, फुलबसिया, सुनीता प्रजापति, अनिता चेरवा, श्रीमती जायसवाल को जिला कार्य समिति सदस्य बनाया गया है।
इन्हें बनाया गया मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री
प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष पुनिया राजवाड़े, प्रेमनगर मंडल महामंत्री कमला साहू, रामानुजनगर मंडल अध्यक्ष प्राणपति सिंह, रामानुजनगर मंडल महामंत्री अनीता सिंह, देवनगर मंडल अध्यक्ष रामकुमारी सिंह, देवनगर मंडल महामंत्री अनुपा बघेल, सूरजपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कुमारी जय भारती, सूरजपुर ग्रामीण मंडल महामंत्री पुष्पा सिंह, सूरजपुर शहर मंडल अध्यक्ष रोशनी सोनी, सूरजपुर शहर मंडल महामंत्री नितिन गुप्ता, विश्रामपुर मंडल अध्यक्ष कीर्ति दुबे, विश्रामपुर मंडल महामंत्री कमलेश राजवाड़े।

शिवनंदनपुर मंडल अध्यक्ष मालती विश्वास, लटोरी मंडल अध्यक्ष सुमित्रा, लटोरी मंडल महामंत्री पार्वती पैकरा, भटगांव मंडल अध्यक्ष पूनम तिवारी, भटगांव मंडल महामंत्री पूजा गुप्ता, भैयाथान मंडल अध्यक्ष नीरू गुप्ता, भैयाथान मंडल महामंत्री नेहा सिंह, ओड़गी मंडल अध्यक्ष रंजना गुर्जर, ओड़गी मंडल महामंत्री सरिता गुप्ता, बिहारपुर मंडल अध्यक्ष सरोज यादव, जरही मंडल अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष नीलम रजक, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष स्वाति सिंह को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री बनाया गया है।
