AVBP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज: सूरजपुर में कलेक्ट्रेट का किया था घेराव, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का है आरोप

सूरजपुर कलेक्टरेट घेराव में बवाल
नौशाद अहमद - सूरजपुर। जिले में शुक्रवार को हुए कलेक्टरेट घेराव के दौरान मची गर्मागर्मी अब कानूनी कार्रवाई तक पहुँच चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने AVBP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
बीते शुक्रवार को AVBP कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट का घेराव किया था, जिसके दौरान प्रदर्शन उग्र होने लगा। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के मेन गेट पर लगे ग्रिल को तोड़कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
सूरजपुर में कलेक्टरेट घेराव के दौरान हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने AVBP कार्यकर्ताओं- एक नामजद समेत 50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज किया है. @SurajpurDist #Chhattisgarh @SURAJPUR_POLICE pic.twitter.com/Qz9QmWy29K
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 29, 2025
FIR में किन-किन पर केस?
जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने 1 नामजद आरोपी सहित अन्य 50 अज्ञात प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है।
किन धाराओं में किया गया पंजीबद्ध?
पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर निम्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है-
- BNS की धारा 190, 191
- सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3
ये धाराएँ शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने से संबंधित हैं।
