छात्र- छात्राओं को कराया गया औद्योगिक भ्रमण: अस्पताल के बारे में जानकारी ली, बढ़ती है विकास की समझ

छात्र- छात्राओं को कराया गया औद्योगिक भ्रमण
लीलाधर राठी- सुकमा। सुकमा जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के तहत ट्रेड हेल्थ केयर के छात्र-छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरलपाल में औद्योगिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रविंद्र धुरंधर प्राचार्य कमलेश कौशिक हेल्थ केयर ट्रेनर बेबी मंडल के मार्गदर्शन में किया गया।
छात्र -छात्राओं ने अस्पताल में जाकर कई जानकारियां और वहां के विभागों जैसे औषधि विभाग, लैब चिकित्सा विभाग, डिलीवरी कक्षा, रोगी की देखभाल संबंधित जानकारियां अर्जित किया। व्यवसायिक पाठ्यक्रम हेल्थ केयर के द्वारा बच्चों को औद्योगिक भ्रमण में ले जाकर उनके बौद्धिक स्तर उनकी रुचि और व्यक्तित्व विकास स्तर को बढ़ाया जाता है।

छात्र -छात्राओं ने अस्पताल के बारे जानकारी ली
इस मौके पर छात्र-छात्राएं अस्पताल के बारे में संपूर्ण जानकारी ग्रहण करते हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरला पाल मैं कार्यरत डॉ. राजकुमार बरसे डॉ. सुरेंद्र नागतोड़े एवं संस्थान के सभी स्टाफ ने छात्र और छात्राओं को सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया।
