पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती: अटल सदन में लगाई गई आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला

मंच से संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता
लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं आत्मनिर्भर भारत कार्यशला गुरुवार को अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती संगोष्ठी प्रभारी बस्तर के पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया, हूंगा राम मरकाम सहित पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
पंडित दीनदयाल जयंती संगोष्ठी प्रभारी डॉक्टर सुभाऊ कश्यप ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। वे अंत्योदय के प्रबल समर्थक थे और मानते थे कि देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़कर गरीबी रेखा से ऊपर उठाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उन्हीं की विचारधारा को आत्मसात कर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर अंत्योदय के सपने को पूरा किया जा रहा है। डॉक्टर कश्यप ने आगे कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाएँगे, देशी उद्योगों को प्रोत्साहित करेंगे और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे।

पीएम मोदी ने स्वदेशी को दिया बढ़ावा- सतीश लाटिया
आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ की नीतियों के जरिए स्वदेशी को बढ़ावा है। इसी का परिणाम है कि भारत का रक्षा निर्यात आज बढ़कर 24 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प ही स्वदेशी है और हमें उनके साथ खड़े होकर इसे जन-जन तक ले जाना है। आत्मनिर्भर का मतलब है कि हम अपने देश में बनी चीजें खरीदें और उसका अधिक से अधिक उपयोग करें। यह अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक तीन माह तक चलेगा। आत्मनिर्भर का मतलब है कि हम अपने देश में बनी चीजें खरीदें और निर्यात बढ़ाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर व्यक्ति के मन में स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की मानसिकता बनाएं। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार बढ़ेगा और भारत 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने और हामरे लिए राष्ट्र पहले है हमारा कार्य हमेशा भारत माता को परम वैभव तक ले जाना है तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें।
पं. दीनदयाल के आदर्शों को जन-जन तक जा रहा पहुंचाया- धनीराम बारसे
भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन कर भाजपा ने उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय के सपने को साकार किया है पहले हम विदेशो के आयात करते थे अब हम निर्यात करते है।
ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजद रहे भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया, हूंगाराम मरकाम, जिला महामंत्री विश्व राज सिंह चौहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
