कलेक्टर पहुंचे केरलापाल: धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्था की ली जानकारी

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव
X

धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने अब जोर पकड़ लिया है। सुकमा जिले में धान की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।

लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने शनिवार को जिले के केरलापाल धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति केरलापाल के धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर संपूर्ण खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में मौजूद किसानों और अधिकारियों से सीधे चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया, टोकन वितरण, तुलाई, बारदाना उपलब्धता और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


दिए आवश्यक निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव ने धान उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध प्रमुख तकनीकी एवं आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली, उन्होंने बायोमेट्रिक डिवाइस, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कंप्यूटर सेट, इंटरनेट कनेक्शन एवं विद्युत व्यवस्था, स्टैकिंग व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता एवं भंडारण प्रबंधन प्रक्रिया का अवलोकन किया और अधिकारियों को सभी उपकरणों का नियमित परीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर गजेन्द्र ध्रुव तथा जिला खाद्य अधिकारी रवि कोमरा तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story