खामियां मिलने पर कलेक्टर सख्त: अचानक निरीक्षण कर साइंस पार्क पुनः शुरू करने और क्लीनिक की सफाई व्यवस्था में सुधार के दिए आदेश

field inspection
X

व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर अमित कुमार

कलेक्टर अमित कुमार ने सुकमा के साइंस पार्क, डीपीआरसी और स्पेशलिटी क्लीनिक का निरीक्षण कर साफ-सफाई, मरम्मत और संचालन सुधार के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

लीलाधर राठी - सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार ने सोमवार को जिले के कई शासकीय संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइंस पार्क, डीपीआरसी और शासकीय स्पेशलिटी क्लीनिक (आयुर्वेद) में पाई गई कमियों पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

साइंस पार्क को पुनः शुरू करने के निर्देश
कलेक्टर ने सबसे पहले साइंस पार्क सुकमा का निरीक्षण किया और इसे पुनः संचालित करने के आदेश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, पेंटिंग, मरम्मत और सोलर हाई-मास्ट लाइट की दुरुस्ती शीघ्र पूर्ण करने को कहा साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्क शुरू होने से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें रोचक गतिविधियों के माध्यम से वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त होगा।


शहर के निकाय को दी जिम्मेदारी
उन्होंने नगरीय निकाय को पार्क की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने, परिसर को आकर्षक व सुरक्षित बनाने और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।


डीपीआरसी में गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
कलेक्टर अमित कुमार ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने चल रहे मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि सभी कार्य समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं, ताकि कार्यालयीन कार्य प्रभावित न हों।


स्पेशलिटी क्लीनिक में सफाई पर नाराजगी
निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने शासकीय स्पेशलिटी क्लीनिक (आयुर्वेद चिकित्सा) का जायजा लिया। उन्होंने पंजीयन व्यवस्था, स्टाफ उपस्थिति और परिसर की साफ-सफाई देखी। सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।


इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से ये निर्देश दिए-

  • आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द पूरा हो
  • पंजीयन प्रक्रिया सुचारू राखी जाए
  • मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करि जाए

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि, सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और कार्यों की नियमित समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story