सुहेला में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ: 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

सांसद खेल महोत्सव 2025 का पहला आयोजन
विश्वनाथ द्विवेदी - सुहेला। सिमगा विकासखंड के अंतर्गत सुहेला में सांसद खेल महोत्सव 2025 का पहला आयोजन धूमधाम से किया गया। इस आयोजन में आठ संकुलों के अंतर्गत आने वाले 50 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पारंपरिक और आधुनिक खेलों का संगम
कार्यक्रम में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, लंबी कूद, रस्साकसी और गेंड़ी जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों ने खेल मैदान में उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया, वही मैदान में गूंजते नारों और तालियों ने माहौल को रोमांचित कर दिया।
चार ज़ोनों में बाटें गए ब्लॉक
सांसद खेल महोत्सव के तहत सिमगा ब्लॉक को चार ज़ोनों जैसे सुहेला, हथबंद, रोहरा और सिमगा में विभाजित किया गया। जिसमे से सुहेला पहला केंद्र रहा, जहां इस खेल महोत्सव की शुरुआत हुई।
सिमगा विकासखंड के सुहेला में सांसद खेल महोत्सव 2025 का रंगारंग आयोजन हुआ। आठ संकुलों के 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया. @BalodaBazarDist #Chhattisgarh #Students #school pic.twitter.com/DWWzFeMVPP
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 8, 2025
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सिमगा के अध्यक्ष 'दौलत पाल' उपस्थित रहे, मंच पर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) 'अंशुल खुटे', तहसीलदार 'किशोर कुमार वर्मा', BRC 'किरण कुमार वर्मा', और प्राचार्य 'डी.पी. कोसले' ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। सभी संकुलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्रामीण बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास
सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को खेल के प्रति प्रेरित करना है। इस आयोजन ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन देने के साथ उनके नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत बनाया।
समापन पर बढ़ा उत्साह
कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। बच्चों की खेल भावना और प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
