नशे की हालत में उप जेल पहुंचा पूर्व कैदी: साथी से मिलने की कर रहा था जिद, बत्तमीजी करने पर जेलर ने कर दी कुटाई

पूर्व कैदी के साथ मारपीट करते हुए जेलर
X

पूर्व कैदी के साथ मारपीट करते हुए जेलर 

सक्ती उप जेल के बाहर जेलर का कैदी से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पूर्व में जेल से रिहा कैदी तीजराम चौहान अपने साथी से मिलने की जिद कर रहा था।

राजीव लोचन साहू- सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के उप जेल बाहर जेलर का कैदी से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जेलर पूर्व में जेल से रिहा कैदी तीजराम चौहान के साथ मारपीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कैदी तीजराम चौहान नशे की हालत में उप जेल पहुंचा था। इस दौरान वह डकैत के जुर्म में अंदर कैदी से मिलने की जिद कर रहा था।

उप जेल के पूर्व कैदी कैदी तीजराम चौहान को जब जेलर ने मिलने नहीं देने से मना किया। तो उसने जेलर के साथ बत्तमीजी की इस दौरान उसने जेलर का चश्मा भी तोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए उप जेल के जेलर सतीश चंद्र भार्गव ने आरोपी की कुटाई कर दी। वहीं जेल के बाहर कुटाई करने का वीडियो सामने आया है जिसमें जेलर समेत तीन से चार लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

कैदी ने पिया था सेनेटाइजर
वहीं बीते दिनों बिलासपुर जिले में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा फरार कैदी सिम्स अस्पताल में भर्ती था। इस दौरान उसे देखने के लिए जब पुलिस पहुंची तो सेनेटाइजर पी लिया था। चौंकाने वाली बात यह थी कि, मुकेश ने एक दिन पहले ही बिलासपुर कलेक्टर के सामने आत्मसमर्पण किया था, लेकिन इसके बावजूद न तो उसकी गिरफ्तारी हुई और न ही जेल में दाखिला हुआ।

कलेक्टर के सामने किया था सरेंडर
मुकेश कांत फरवरी 2025 से अंबिकापुर जेल से फरार था, खुद कलेक्टर के सामने सरेंडर किया। कलेक्टर ने उसे पुलिस के हवाले किया और पुलिस ने औपचारिकता पूरी करते हुए केंद्रीय जेल भेज दिया था। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि जेल प्रशासन ने ना तो उसे रजिस्टर में दर्ज किया, न ही हिरासत में लिया। बल्कि, महज पूछताछ के बाद थाने के बाहर ही छोड़ दिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story