SIR पर कार्यशाला: गुमा, बाना, कुम्हारी, धनेली, सिलतरा में आयोजन, विधायक अनुज शर्मा भी हुए शामिल

विधायक अनुज शर्मा
X

विधायक अनुज शर्मा ने SIR लागू करने के विषय में चर्चा की

कार्यशाला में विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, आजादी के बाद कई बार पुनरीक्षण प्रक्रिया हुई है, लेकिन पहली बार इतनी गंभीरता और व्यापक स्तर पर इसे लागू किया जा रहा है।

धरसीवां। धरसींवा विधानसभा के ग्राम गुमा, बाना, कुम्हारी, धनेली, सिलतरा में संगठन द्वारा दिये गए निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कार्यशाला आयोजन किया गया। जिसमें विधायक अनुज शर्मा भी सम्मिलित हुए। उक्त कार्यशाला में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लागू करने के विषय में चर्चा की गई।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए है। भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका इस प्रक्रिया में निर्णायक है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि, कोई फर्जी मतदाता सूची में न रहें और कोई पात्र नागरिक छूटे नहीं। आजादी के बाद कई बार पुनरीक्षण प्रक्रिया हुई है, लेकिन पहली बार इतनी गंभीरता और व्यापक स्तर पर इसे लागू किया जा रहा है।


भाजपा का संकल्प- SIR को बूथ स्तर तक मजबूती से चलाएंगे
यह अभियान लोकतंत्र और राष्ट्र को सशक्त बनाने वाला है। हम सभी का संकल्प हैं कि हमे हर घर तक एसआईआर अभियान को पहुंचाना है। भाजपा ने संकल्प लिया कि एसआईआर अभियान को बूथ स्तर तक पूरी मजबूती से चलाया जाएगा। कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचेंगे, मतदाता सूची का मिलान करेंगे और बीएलओ के साथ समन्वय में काम करेंगे, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, सटीक और पारदर्शी बन सके। यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।


कार्यकर्ता नागरिकों को दें प्रक्रिया की जानकारी : शर्मा
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, वे आम नागरिकों को फॉर्म-6 (नए मतदाता जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (संशोधन हेतु) और फॉर्म-8 (पता परिवर्तन हेतु) की प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाएं। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story