औंधे मुंह गिरी चांदी: एक ही दिन में 82,700 रुपए हुई सस्ती, 4 लाख से 3 लाख 31 हजार तक उतरी

सिल्वर
X

एक किलो सिल्वर 

एक किलो चांदी की कीमत 60 हजार रुपए के आसपास था, वह बीते दिनों 4 लाख रुपए तक चला गया। अब 3 लाख 31 हजार रुपए है।

रायपुर। जो जितना तेजी से ऊपर जाता है उतनी ही रफ्तार से नीचे आता है। ऐसा ही कुछ चांदी के दामों में हो रहा है। कुछ साल पहले तक एक किलो चांदी की कीमत 60 हजार रुपए के आसपास था, वह बीते दिनों 4 लाख रुपए तक चला गया। अब हाल यह है कि आज शुक्रवार को वायदा कारोबार में एक ही दिन में दाम 82700 हजार रुपए तक कम हुए, वहीं एक दिन पहले इसके दाम महज दस मिनट के लिए 50 हजार कम होकर फिर ज्यादा हो गए थे। चांदी के कम ज्यादा होते दाम से व्यापारियों की सांसें थम गई हैं। आम व्यापारी कारोबार ही नहीं कर पा रहे हैं। कारोबारियों ने तो स्टॉक तक मंगाना सीमित कर दिया है।

चांदी के दाम गुरुवार को वायदा बाजार बंद होने पर 4 लाख 13 हजार 700 रुपए थे। इस दाम में शुक्रवार की शाम को छह बजे 71700 रुपए की कमी आ गई और दाम 3 लाख 42000 हो गए। इसके एक घंटे बाद सात बजे जब दाम खुले तो दाम और 11 हजार कम होकर दाम 3 लाख 31000 रुपए हो गए। इसके एक दिन पहले गुरुवार को तो अजब ही खेल हुआ। बुधवार को बाजार बंद होने पर चांदी के दाम 374400 रुपए थे।

गुरुवार को बाजार खुलने पर सुबह को करीब दस बजे दाम 402792 रुपए हो गए। यानी दाम में 28392 रुपए का इजाफा हो गया। इसके बाद अचानक शाम को दाम करीब 50 हजार रुपए कम हो गए। ये दाम महज दस मिनट के लिए कम रहे, इसके बाद दाम में उछाल आया और दाम 413700 रुपए हो गए। यानी एक ही दिन में दाम पहले 28 हजार बढ़े, इसके बाद 50 हजार कम हुए और फिर दाम 50 हजार के स्थान पर 61 हजार रुपए बढ़ गए।

एक माह में ही दाम एक लाख से ज्यादा बढ़े
जहां बीते साल साल भर में दाम करीब डेढ़ लाख रुपए तक बढ़े, वहीं नए साल के पहले माह में एक ही माह में दाम एक लाख से ज्यादा बढ़ गए हैं। साल के पहले दिन दाम 235500 रुपए थे, जो शुक्रवार की शाम को छह बजे के आस-पास 71 हजार दाम कम होने के कारण 342000 हो गए हैं। इसके एक घंटे बाद ही दाम 11 हजार और कम हो गए और दाम 331000 रुपए हो हो गए। ऐसे में 30 दिनों में करीब एक लाख बढ़े। अगर 82700 हजार दाम कम नहीं होते तो ये दाम एक 177500 रुपए होते।

16 जनवरी

गोल्ड रेट- 1,41,593

सिल्वर रेट- 2,81,890

19 जनवरी

गोल्ड रेट- 1,43,946

सिल्वर रेट- 2,93,975

20 जनवरी

गोल्ड रेट- 1,47,409

सिल्वर रेट- 3,09,345

21 जनवरी

गोल्ड रेट- 1,54,227

सिल्वर रेट- 3,19,097

22 जनवरी

गोल्ड रेट- 1,51,128

सिल्वर रेट- 3,17,705

23 जनवरी

गोल्ड रेट- 1,54,310

सिल्वर रेट- 2,99,711

27 जनवरी

गोल्ड रेट- 1.58,901

सिल्वर रेट- 3,44,564

28 जनवरी

गोल्ड रेट- 1,64,635

सिल्वर रेट- 3,58,267

29 जनवरी

गोल्ड रेट- 1,75,340

सिल्वर रेट- 3,79,988

30 जनवरी

गोल्ड रेट- 1,65,795

सिल्वर रेट- 3,39,350

सालभर में एक लाख 45 हजार बढ़े दाम
चांदी के दाम कुछ साल पहले तक सीमित ही बढ़ते थे, लेकिन बीते साल में चांदी के दाम में भारी इजाफा हुआ। पांच साल पहले 2021 में चांदी के दाम जनवरी में 67520 रुपए थे। ये दाम कम होकर जनवरी 2022 में 60 हजार रुपए हो गए। इसके बाद एक साल में दाम 12 हजार ही बढ़े और जनवरी 2023 में 72 हजार रुपए हुए।

इसके बाद एक साल में दाम महज चार हजार बढ़े और जनवरी में 2024 में दाम 76 हजार रुपए हुए। एक साल में फिर से दाम 12500 रुपए ही बढ़े और बीते साल के प्रारंभ में इसके दाम 88500 हो गए। इस साल दाम ने ऐसा कमाल किया है कि इसके दाम अब ढाई लाख के पार हो गए। लेकिन सटोरियों के कारण साल के अंत में एक सप्ताह के बंद बाजार में दाम कम ज्यादा होते रहे और साल के अंतिम दिन दाम 234200 रुपए रहे। इस तरह से साल भर में दाम में 1 लाख 45 हजार सात सौ रुपए का इजाफा हुआ।

सोने के दाम भी 16 हजार घटे
सोने की कीमत भी रोज कम ज्यादा हो रही है। सोना एक दिन 187000 रुपए दस ग्राम था जो शुक्रवार को 15850 रुपए कम होकर 171150 रुपए दस ग्राम हो गया है। सोने के दाम में इतना उतार-चढ़ाव पहले कभी नहीं देखा गया। सोने की कीमत 31 दिसंबर को 137000 रुपए थी। 30 दिनों में इसके दाम 50 हजार रुपए बढ़ गए हैं। पहले कभी एक माह में इतने ज्यादा दाम नहीं बढ़े थे। चांदी के दाम बढ़ने के कारण सोने के दाम भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story