मनाई गई सरदार पटेल जयंती: कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली छात्रों को किया सम्मानित
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के कस्तूरबा विद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस हषों उल्लस के साथ मनाया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे भारत में मनाया जाता है। भारत के एकीकरण में उनके योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अविस्मरणीय योगदान के कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है।
भारत को सदैव एक सूत्र में बांधे रखा आजीवन भारत की अखंडता और राष्ट्रीय एकता पर कार्य किया। इसलिए उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 31 अक्टुबर को पूरा भारत उनकी 150वीं जयंती को धूमधाम से मना रहा है।

कस्तूरबा परिवार ने स्कूल में कराई प्रतियोगिता
इस मौके पर कस्तूरबा परिवार में पुलिस उपनिरीक्षक शैल शर्मा के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम जैसे रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कस्तूरबा विद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
अतिथियों के स्वागत में गाया गीत
कक्षा आठवीं की छात्रा मेनका यादव ने सुआ गीत गाकर अतिथियों का मन मोह लिया। संध्या और सृष्टि ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इसी बीच हमारे समक्ष पी टी आई शिक्षक दिनेश शर्मा का भी आगमन हुआ। जिनका स्वागत अधीक्षिका भारती घृतलहरे के द्वारा पुष्प गुच्छ से किया गया।
महिला पुलिस को अपने बीच पाकर बच्चे हुए खुश
प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला है। भारत में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा कर बच्चों को उनके संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ने कहा कि, जिला बेमेतरा के पुलिस आपकी सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। किसी भी समय उनकी जरूरत होने पर बच्चे उन्हें हेल्पलाइन नंबर से बुला सकते हैं। वहीं अपने बीच महिला पुलिस को पाकर बच्चे उत्साहित और आनंदित हुए। अंत में अधीक्षिका भारती घृतलहरे ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक शैल शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे एवं महिला प्रधान आरक्षक रीना गायकवाड, आरक्षक आमिर हुसैन, पी टी आई दिनेश शर्मा अतिथि के रूप में शमिल रहे। शाला परिवार से शिक्षिका ममता गुरूपंच, राज किरण मिश्रा, गायत्री साहू, विजय लक्ष्मी परगनिया, सावित्री यादव, दीप्ति नौरंगे, अंजू बंजारे उपस्थित रहे।
