भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी बिहान योजना: क्लस्टर की महिलाओं ने जिला-जनपद CEO को सौंपी शिकायत

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी बिहान योजना
X

क्लस्टर की महिलाओं का समूह 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में क्लस्टर की महिलाओं ने पीआरपी पर मानदेय की कटौती और डीपीएम पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

देवराज दीपक - सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोज़गार की राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह विहान योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इन दिनों सवालों के घेरे में है। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की मंशा थी, लेकिन सारंगढ़–बिलाईगढ़ ज़िले से लगातार भ्रष्टाचार और वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं।

हाल ही में गोडम क्लस्टर की महिलाओं ने आरोप लगाया था कि, पीआरपी के नाम पर शासकीय राशि की बंदरबाँट हो रही है। अब बरमकेला ब्लॉक के कांदूरपाली क्लस्टर की महिलाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने पीआरपी मधु वर्मा पर मानदेय की कटौती और डीपीएम राजीव सिंह जूदेव पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

महिलाओं ने सीईओ और जनपद सीईओ को सौंपी शिकायत पत्र
महिलाओं ने इस मामले की लिखित शिकायत सीधे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जिला सीईओ और जनपद सीईओ को सौंपी है। उनकी मांग है कि, मधु वर्मा और राजीव सिंह जूदेव को तत्काल हटाया जाए। पीआरपी मधु वर्मा पर आरोप है कि, जो कैडर नहीं है उसी के खाते मे राशि डाला गया है। पीआरपी मधु के रिश्तेदार जो अन्य जिले से हैं, उन्हीं के खाते मे राशि डलवाया गया है। एक ही घर के सास, बहु और बेटी के नाम से भी डाला गया है।




राशि डालने के बाद में वसूली करना भी
एक कलस्टर का पैसा दूसरे कलस्टर मे कैसे भेजा गया है। शिकायत के बाद कल कुछ सामान खुद खरीद कर दी है और कलस्टर के किसी भी सदस्य को जानकारी नहीं है। जिससे मानदेय, स्टार्टअप फंड, वीओ पैसा, लखपति दीदी, वी-पीआरपी, लोकोस ऐप और सीआईएफ राशि महिलाओं तक पूरी तरह न पहुँचना। ग्राम संगठन के खातों में राशि डालने के बाद में वसूली करना इन तमाम विषयो पर लिखित शिकायत किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story