'समता साहित्य भूषण अवार्ड 2025': शिक्षिका और लेखिका वर्षा जैन को समता साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

समता साहित्य भूषण अवार्ड से सम्मानित हुई शिक्षिक व लेखिका वर्षा जैन
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला केंवतरा की शिक्षिका व लेखिका वर्षा जैन को साहित्य साधना के लिए 'समता साहित्य भूषण अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में निरंतर साधना और संत गाडगे के जीवन चरित्र पर आधारित लेखन के लिए 'समता साहित्य अकादमी' द्वारा यह सम्मान किया गया।
लेखिका व नवाचारी शिक्षिका वर्षा जैन ने पूर्व में बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। साथ ही काव्यपाठ और कई पुस्तकों जैसे आजादी के परवाने, सशक्त नारी, संत गाडगे, एफएलएन बुक बच्चों के लिए कविता लेखन का कार्य किया है। शिक्षा विभाग द्वारा संपादित 'किलोल' में भी इनकी रचनाएं निरंतर आती रहती हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कविता और कहानी के लिए लम्हें द्वारा विशिष्ट सम्मान से सम्मानित लेखिका वर्षा जैन कलमकार की खोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

निरंतर साहित्य साधना में लगी हैं वर्षा जैन
'रूम टू रीड' के अंतर्गत उन्होंने बच्चों के लिए कविता लिखी, जिसका सात भाषाओं में अनुवाद किया गया है। इस प्रकार वह निरंतर साहित्य साधना करती है और कई मंचों पर पुरुस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। बालक दास पर आधारित काव्य संकलन पर अभी लेख चालू है जो कि, दिसंबर में प्रकाशित होगी।
कस्तूरबा विद्यालय की 5 शिक्षिकाओं को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान
इधर जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 5 शिक्षिकाओं को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। जिसमें में भारती घृतलहरे, ममता गुरूपंच, राजकिरण मिश्रा, गायत्री साहू, विजयलक्ष्मी परगनिया सम्मनित हुई। वहीं जिले की स्कूल डूंडा की शिक्षिका शिखा चौबे, स्कूल कंतेली की शिक्षिका सुनीता राजपूत, स्कूल केंवतरा शिक्षिका और लेखिका वर्षा जैन और स्कूल राखी की प्रधानपाठक गायत्री जोगी को भी उनके उत्कृष्ट कार्याे के लिए छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
