पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता: सक्ती जिले के गुरुवचन सिंह कंवर ने जीता 2 गोल्ड मेडल

पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता:  सक्ती जिले के गुरुवचन सिंह कंवर ने जीता 2 गोल्ड मेडल
X

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने पावर लिफ्टिंग गुरुवचन सिंह कंवर को किया सम्मानित

सक्ती जिले के गुरुवचन सिंह कंवर ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

राजीव लोचन साहू - सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले गुरुवचन सिंह कंवर ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मास्टर 1 श्रेणी में पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विभिन्न श्रेणी में गुरुवचन ने दो गोल्ड अपने खाते में दर्ज कराए।

बताया जा रहा है कि, गुरुवचन सिंह कंवर पिछले 12 बरसों से पावर लिफ्टिंग करते आ रहे हैं। वह नेशनल स्तर पर भी खेल चुके हैं। अब तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी खेल चुके है। धमतरी जिले के सिहावा में सीनियर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट एवं पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मास्टर 1 श्रेणी में पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस तरह उन्होंने 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किया।


राष्ट्रीय गतका चौंपियनशिप में चार बालिकाओं ने जीते स्वर्ण पदक
वहीं 14 अक्टूबर को बेमेतरा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बेटियों ने रचा इतिहास है। 13वीं राष्ट्रीय गतका चौंपियनशिप में चार बालिकाओं स्वर्ण पदक जीते है। इस गतका चौंपियनशिप में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बेमेतरा जिले से 19 बालिकाओं ने भाग लिया
इस प्रतियोगिता में बेमेतरा जिले से 19 बालिकाओं ने भाग लिया, जिनमें से 17 बालिकाओं ने पदक अर्जित किए। गर्व की बात यह रही कि, इनमें से 10 विजेता छात्राएँ कस्तूरबा गांधी विद्यालय की हैं। इनमें 4 स्वर्ण पदक दामिनी, आंचल, राधिका और सृष्टि ने प्राप्त किए। 2 रजत पदक चांद और खुशबू को मिले, जबकि 3 कांस्य पदक जागेश्वरी, मुकेश्वरी और रेशमा ने जीते।

12 राज्यों के खिलाड़ियों को दी मात
विद्यालय की पीटीआई नेहा वर्मा ने बताया कि, गतका खेल में इन बालिकाओं की पकड़ बेहद मजबूत है। बालिकाओं ने देश के 12 राज्यों से आए खिलाड़ियों को मात देकर शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की अधीक्षिका भारती घृतलहरे ने बताया कि, छात्राओं की सफलता उनका नियमित अनुशासित दिनचर्या योग, कराटे, गतका और अन्य खेलों का निरंतर अभ्यास है।

बच्चें पढ़ाई और खेल दोनों में समान मेहनत करते
विद्यालय की अधीक्षिका भारती घृतलहरे ने कहा कि, ये सभी बालिकाएँ पढ़ाई और खेल दोनों में समान रूप से मेहनती हैं। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर अत्यंत गौरवान्वित है और सभी विजेता छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मुख्यतः ग्रामीण परिवेश से आने वाली बालिकाएँ अध्ययनरत हैं, जो यहाँ रहकर अपने जीवन का सर्वांगीण विकास कर रही हैं। इनमें से दो छात्राओं जागेश्वरी और चांद खेल मंत्रालय द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई गई है।

शिक्षिकाओं ने बालिकाओं को दी शुभकामनाएं
इस विद्यालय की शिक्षिकाएँ ममता गुरुपंच, राजकिरण मिश्रा, गायत्री साहू, विजयलक्ष्मी परगनिया, सावित्री यादव, दीप्ति नौरंगे और अनीता साहू ने सभी बालिकाओं को उनकी कड़ी मेहनत और सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने सभी छात्राओं के माता-पिता को भी बधाई दी, जिन्होंने अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story