विवादों में धान खरीदी: प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों को बुलाकर कराया दोबारा शुभारंभ, स्थानीय लोगों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

धान खरीदी का शुभारंभ करते जनप्रतिनिधि
राजीव लोचन साहू- सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती के सेवा सहकारी समिति घिवरा में एक दिन पहले धान खरीदी शुरू हो गई है। शनिवार को खरीदी प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों को बुलाकर दोबारा खरीदी का शुभारंभ कराया। कहा जा रहा है कि, खरीदी प्रभारी द्वारा सुर्खियां बटोरने और नेताओं में खुद की साख बनाने ऐसा कराया गया है। लेकिन गांव और क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बता दें कि, 3 दिसम्बर को किसान नारायण साहू ने 80 क्विंटल धान की बिक्री की है। जिसके बाद भी खरीदी प्रभारी के बुलावे पर जनप्रतिनिधि, खरीदी केन्द्र पहुंचे और सुर्खियां बटोरने खरीदी केन्द्र में फीता काटकर दोबारा खरीदी का शुभारंभ कराया गया। जबकि, एक दिन पहले किसान से धान की खरीदी शुरू हो चुकी है।

समिति प्रबंधक ने दी मामले की जानकारी
इस मामले को लेकर समिति प्रबंधक और खरीदी प्रभारी जगदीश कश्यप ने बताया कि, 3 दिसम्बर को किसान नारायण साहू से धान खरीदी कर शुभारंभ किया गया था। लेकिन आज दुबारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काटकर खरीदी का शुभारंभ किया गया।
