IMA के प्रदेश अध्यक्ष का परिवार हादसे का शिकार: बिलासपुर में सकरी के पास पेड़ से टकराई कार, 1 की मौत, 3 घायल

Road accident
X

IMA के प्रदेश अध्यक्ष का परिवार हादसे का शिकार 

बिलासपुर जिले में IMA के प्रदेश अध्यक्ष का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए हैं।

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां के सकरी थाना क्षेत्र में भरनी के पास कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार सवार विद्या तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं उनके पति रमेश तिवारी समेत तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग IMA के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी के भाई का परिवार बताया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के भरनी के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तखतपुर से बिलासपुर की ओर आ रही कार अचानक मवेशी के सामने आने से अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार विद्या तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति रमेश तिवारी, बहू और एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों का इलाज जारी
सभी घायलों को तत्काल संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, यह परिवार डॉक्टर विनोद तिवारी के भाई का है। घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story