पेड़ से जा टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो: 1 की मौत, 4 की हालत गंभीर, सभी मध्यप्रदेश से कुदरगढ़ दर्शन करने आये थे

घायलों की मदद करते हुए स्थानीय लोग
X

घायलों की मदद करते हुए स्थानीय लोग

सूरजपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से जा टकराई। हादसे में 1 की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी मप्र से कुदरगढ़ दर्शन करने आये थे।

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 1 की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया से कुदरगढ़ धाम में दर्शन करने आये थे।

मध्यप्रदेश के कुंभिया के श्रद्धालु दर्शन कर लौट ही रहे थे इसी बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई इस दौरान लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी पहुंचाया गया। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है।


अन्य 3 लोगों आई मामूली चोटें
पूरा मामला ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक का है। बताया जा रहा है कि, बोलेरो में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में अन्य 3 लोगों को भी मामूली चोटें आई है जिनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story