SIR पर भाजपा की कार्यशाला: कार्यकर्ताओं को दी गई बारीक जानकारियां, वंदे मातरम का हुआ सामूहिक गायन

SIR पर भाजपा की कार्यशाला : कार्यकर्ताओं को दी गई बारीक जानकारियां, वंदे मातरम का हुआ सामूहिक गायन
X

SIR पर भाजपा की कार्यशाला 

एसआईआर के अंतर्गत निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। SIR के अंतर्गत निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को स्थानीय ऋषिदास वैष्णव भवन में आयोजित की गई। साथ ही राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरणोत्सव के रूप में वन्देमातरम का सामूहिक गायन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में विधायक इंद्रकुमार साहू ने विस्तार से निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण पर चर्चा की एवं सभी कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देकर नाम जोड़ने के लिए अपील की। भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने भी संबोधित कर एसआईआर सम्बंधित जानकारी उपस्थितजनों को दी। मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने सभी बीएलए 2 एवं बूथ अध्यक्ष को अपने अपने बूथ में डटकर कार्य करने कहा एवं कुछ भी दिक्कत होने अधिकारी एवं संगठन को सूचित कर कार्य करने कहा गया।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू, SIR प्रभारी किशन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय गोयल, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं बीएल ए ,बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। वहीं प्रभारी किशन शर्मा , पूर्व जिला मंत्री परदेसी राम साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, महामंत्री चेतन साहू, सिंटू सौरभ जैन, सभापति सहदेव कंसारी, सचिन सचदेव, जग्गू यादव, पूजा कंसारी, पार्षद जीना निषाद, नम्मू ध्रुव, लोमेश्वरी साहू, निर्मला धीरज साहू, मुकुंद मेश्राम, मनीष देवांगन, तनु मिश्रा, योगिता सिन्हा, किरण सोनी, संतोषी कंसारी, मनीष चौधरी, उमा कंसारी, गीता राजपूत, राजू रजक, प्रेम साधवानी, अनुज राजपूत, संजीव सोनी, दूज राम साहू, देवेंद्र साहू रामकुमार सह चन्द्रिका साहू, प्रतीक शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story