धान खरीदी का शुभारंभ: सांसद रूपकुमारी और विधायक रोहित साहू बोले- किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी

धान खरीदी का शुभारंभ : सांसद रूपकुमारी और विधायक रोहित साहू बोले- किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी
X

लोगों को संबोधित करते विधायक रोहित साहू 

राजिम में MP रूपकुमारी और MLA रोहित साहू ने धान खरीदी का शुभारंभ के बाद कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की तैयारी पूरी गति से की जा रही है।

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम में सांसद रूपकुमारी और विधायक रोहित साहू ने धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि 15 नवंबर से राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की तैयारी पूरी गति से की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में भी व्यवस्थाएँ सुदृढ़ की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए जो विजन तय किया गया है, उसे राज्य सरकार जमीन पर उतार रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, शासन ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित सभी वर्गों की चिंता कर रहा है। किसानों के धान की खरीदी समय-सीमा के भीतर किया जाएगा साथ ही धान का उठाव और किसानों को उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। यदि कहीं पर तौल, माप या व्यवस्थाओं में कमी पाई जाती है, तो प्रशासन और जनप्रतिनिधि तुरंत हस्तक्षेप कर उसे दूर करेंगे ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी सीजन के दौरान हर स्थिति पर सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। किसान, गरीब, युवा, महिला जिनका कोई जाति, धर्म नही होता, इनका विकास अनिवार्य रूप से हो। इन चारो मिशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय चल रहे हैं। इसपे काम कर रहे है और धान खरीदी का काम सुचारू रूप से हो। राज्य शासन का निर्देश है कि समयसीमा में किसान का भुगतान हो।


किसान बहुत मेहनत से उपजाते है फसल - विधायक रोहित साहू
विधायक रोहित साहू ने कहा कि किसान की पीड़ा, किसान के मेहनत, किसान की ईमानदारी और किसान की तपस्या से धान का फसल होता है। आज 15 नवंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव सरकार ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरूआत बड़े उत्साह के साथ शुरू कराया है। राजिम में भी आज से विधिवत रूप से धान खरीदी की शुरूआत की गई है। धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानो को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इस बात का ध्यान अधिकारी और कर्मचारी वर्ग रखे। किसान हमारे अन्नदाता है। बहुत परेशानी और तमाम प्रकार के कष्टो को झेलकर वे धान की ऊपज करते है। मंडी तक लाते है। उन्हें किसी भी प्रकार से असुविधाओं का सामना करना न पड़े। किसानो के साथ अधिकारी बहुत ही अच्छा व्यवहार रखे। सरलता से बात करे।

परेशानी होने पर तत्काल मुझसे करें संपर्क
उन्होंने आगे कहा कि, धान बेचने के दौरान किसी भी प्रकार से कोई परेशानी होती है तो सीधे मुझे बतला सकते है। चूंकि मै भी किसान हूं अतएव किसानों के मेहनत और परेशानी को भलीभांति समझता हूं। विधायक श्री साहू ने कहा कि हमारी सरकार जहां 21 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का पूरी तरह से पालन भी हो रहा है। एक-एक दाना धान खरीदेंगे, किसानों को कोई तकलीफ नही होने देंगे। उन्हें हर सुविधा देंगे। विधायक श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद चाहे किसानो के धान खरीदी की बात हो, चाहे गरीब के पक्का मकान आवास की बात हो अथवा महतारी वंदन की राशि की बात हो,सारे काम हो रहे है। समय सीमा में धान खरीदी हो समय सीमा में धान के भुगतान भी हो और समय सीमा में धान का उठाव होना चाहिए। किसानो को यदि कोई तकलीफ होती है तो वह बर्दाश्त नही होगा। किसानो के लिए चाय और पानी की व्यवस्था विशेष रूप से होना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती पर यह शुभ कार्य प्रारंभ हुआ है। धान खरीदी प्रारम्भ होने पर क्षेत्र के किसानों को शुभकामनाएं दी।

किसानों का धान खरीदना शासन का कर्तव्य- चंदूलाल साहू
कार्यक्रम में मौजूद राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि धान खरीदना शासन का कर्तव्य है और बेचना किसानो का अधिकार। किसानों को कोई परेशानी न हो अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि, किसानों की खुशहाली के लिए भाजपा सरकार तत्पर है लिहाजा किसानो को किसी भी प्रकार से तकलीफ नही होना चाहिए।


भाजपा किसान हितैषी पार्टी- जितेंद्र सोनकर
इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद जिला भाजपा के वरिष्ठतम नेता सोसायटी अध्यक्ष संघ के महाअध्यक्ष जितेंद्र सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान हितैषी पार्टी है। लिहाजा किसानों के हर हितो का ध्यान हर हाल में रखेंगे,किसानो को किसी भी प्रकार से परेशान नही होने देंगे।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में इस अवसर पर भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, कलेक्टर बी एस उईके, राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, तहसीलदार मयंक अग्रवाल, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर साहू, गरियाबंद जिला सोसायटी अध्यक्ष संघ के महाअध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, सरपंच संघ के अध्यक्ष हरीश साहू, ओमप्रकाश आडिल, कमल सिन्हा, संजीव साहू, मकसुदन साहू, किसान भोले साहू, राजू साहू, धनीराम, डीएमओ किशोर चंद्रा, पंजीयक महेश्वरी तिवारी, प्रबंधक खान साहब, श्री गड़तिया सहित बड़ी संख्या में किसान और विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story