तीर्थाटन से लौटे विधायक साहू: क्षेत्रवासियों ने राजिम में किया भव्य स्वागत

विधायक रोहित साहू
X

विधायक रोहित साहू का गजमाला और फुलो से समर्थकों ने किया स्वागत 

परिवार सहित तीर्थयात्रा से लौटे राजिम विधायक रोहित साहू का सोमवार को नगर में भव्य स्वागत किया गया।

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। सोमवार को राजिम में विधायक रोहित साहू का तीर्थाटन से लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि, सप्ताह भर पहले अपने माता-पिता को लेकर अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन और प्रयागराज, बनारस, कांशी, वृंदावन, मथुरा, गोकुल तीर्थ यात्रा से विधायक रोहित साहू सोमवार को लौटे। सुबह राजिम में गजमाला और फूलों की वर्षा करते हुए समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया।


विधायक ने भगवान से मांगी क्षेत्र की तरक्की
विधायक रोहित साहू ने अयोध्या में राम मंदिर की खूबसूरती और भव्यता को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, भगवान श्री रामलला का जन्म स्थान स्वर्ग से कम नहीं है। उन्होने अयोध्या और सभी तीर्थ स्थानों में विधि विधान पूर्वक पूजा करते हुए राजिम विधानसभा क्षेत्र के तरक्की, खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की।


स्वागत करने को उमड़े लोग
यहां विधायक और उनके परिजनों का स्वागत करने के लिए एक तरह से होड़ मची रही। स्वागत करने वालों में जनपद अध्यक्ष इंद्राणी-नेहरू साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, जेंजरा सोसायटी अध्यक्ष महेश साहू, विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, सुश्री छाया राही, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, रामाधार साहू, राजू साहू, पन्ना साहू, नगर पंचायत राजिम के पार्षदगण व हरिभूमि के ब्यूरोचीफ श्यामकिशोर शर्मा, प्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर एवं गांव के लोग शामिल थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story