राजिम- घटारानी- छुरा मार्ग का बुरा हाल: सड़क पर बने बड़े- बड़े गढ्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे आमंत्रण

सड़क पर बने गढ्ढे
श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम से घटारानी-छुरा मार्ग का बहुत ही बुरा हाल हो गया है। हर कदम पे बड़े-बड़े गढ्ढे है जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। राजिम से निकलो तो इस मार्ग पर गार्डन, स्कूल, राइस मील, कृषि ऊपज मंडी, कोर्ट, कॉलेज, अस्पताल, एरीगेशन, पीएचई, फारेस्ट ये सारे दफ्तर पड़ते हैं। जहां पूरा दिन लोगो की आमदरफ्त रहती है।
इस मार्ग पर यात्री गाड़ियो के अलावा, टाटा एस भी सवारी भरकर चलती है। सिंगल सड़क होने की वजह से रोज अनेको वाहन चालको में न केवल हुज्जत, गाली- गलौच होती है। बल्कि, कभी- कभी तो चालक एक दूसरे से मारपीट पे भी उतारू हो जाते है। सड़कों पे गढ्ढे ऐसे है कि, बाइक सवार तो एक बार गढ्ढे को बचाते हुए निकल लेते है। लेकिन चार पहिया वाहन का एक साइड का पहिया तो गढ्ढे पर पड़ना ही है और यदि चार पहिया वाहनो का क्रासिंग हो गया तो मत पूछो? दोनो क्रासिंग वाले गाड़ियो का एक-एक साइड का पहिया सड़क के नीचे पाई पर उतारना ही पड़ेगा। कभी-कभी रोड के नीचे यह समझ में नही आता कि पहिया कीचड़ में कितना धस जाएगा?

सड़क पर बना रहता है जान का खतरा
इस व्यस्ततम मार्ग के खस्ताहाल को देखते हुए इसे रिपेयरिंग करने या गढ्ढा को भरने की सख्त जरूरत नजर आ रही है। सड़क से गिट्टी उखड़ गए है। जगह-जगह गढ्ढा बन गया है। कई जगह तो गहरा गढ्ढा है, जहां पानी भरा हुआ है। बात यदि बेलटुकरी, भैंसातरा और कौंदकेरा तक की करे तो हर पल लोगों की जान जोखिम में नजर आती है। लोग अपने दुपहिया में छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं को लेकर आना- जाना करते है। सामान खरीदी के लिए भी लोगो का रोज राजिम आना-जाना लगा रहता है। कॉलेज की छात्र-छात्राएं भी इस मार्ग से ही आते-जाते है। अगर छुट्टी का दिन अथवा रविवार हो गया तो मत पूछो इस मार्ग का हाल? हर 5 से 10 मिनट के अंतराल में घटारानी जाने के लिए फर्राटे भरते हुए कार और लग्जरी वाहने दौड़ती है। इन कारो के स्पीड को गांव वाले देखकर कांप उठते है क्योंकि ये यह नही समझते कि सड़क खराब है, दुपहिया वाहन सामने है। बावजूद अपना स्पीड कम नही करते।
सड़क मेंटनेंस के लिए राशि नहीं स्वीकृत
इस पूरे मामले को लेकर पीडब्लूडी एसडीओ मनीष साहू ने कहा कि, सड़क मेंटनेंस के लिए कोई भी राशि स्वीकृत नही है। हम समझ सकते है कि वास्तव में लोगो को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। बारिश के बाद इस मार्ग का काम होगा। फिलहाल गढ्ढो में भरे पानी को नीचे पाई की ओर से निकालने का प्रयास किया जाता है।
