जितेंद्र राजू सोनकर बने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक: विस अध्यक्ष डॉ. रमन- विधायक रोहित साहू समेत कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जितेंद्र राजू सोनकर बने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक : विस अध्यक्ष डॉ. रमन- विधायक रोहित साहू समेत कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
X

विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई 

भाजपा नेता जितेंद्र राजू सोनकर को किसान मोर्चा का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। जिसके बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक रोहित साहू ने उन्हें बधाई दी।

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता जितेंद्र राजू सोनकर को किसान मोर्चा के उर्वरक, रसायन एवं बीज प्रकल्प का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर समूचे राजिम क्षेत्र में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा, परिश्रम और किसान हितों के प्रति समर्पण का प्रतिफल माना जा रहा है। प्रदेश स्तर की इस अहम जिम्मेदारी की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों द्वारा श्री सोनकर को बधाइयों का तांता लग गया।

क्षेत्र के किसानों में भी इस नियुक्ति को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि श्री सोनकर लंबे समय से किसानों की समस्याओं, उर्वरक उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं रासायनिक उत्पादों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जितेंद्र राजू सोनकर ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं के समाधान, उर्वरक एवं बीज की पारदर्शी उपलब्धता तथा किसान हितैषी नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए सतत कार्य करूंगा।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर भी है। श्री सोनकर की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा का यह प्रकल्प नई ऊंचाइयों को छुएगा और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। अपनी नियुक्ति के बाद श्री सोनकर राजधानी रायपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
श्री सोनकर को बधाई देने वालो में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रेखा सोनकर, पूर्व पार्षद कमला थवानी, डॉ रामकुमार साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजु नायक, गरियाबंद जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री चंद्रशेखर साहू,आशीष शर्मा, अजय रोहरा, उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष बिंदू सिन्हा, भागवत हरित, रामूराम साहू, अशोक राजपूत, ईश्वर साहू, देवकी साहू, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, संजू चंद्राकर, आशीष शिंदे, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, मधु नत्थानी, खुशी साहू, कांति सोनकर, अनिता यादव, रामकुमार साहू, पुरण यादव, शरद पारकर, सोमनाथ पटेल, भारत यादव, आकाश राजपूत, टंकू सोनकर, उत्तम निषाद, ओमप्रकाश आडिल, राधेश्याम बंजारे, मुरली मनोहर थवानी, लखन लाल सिन्हा, श्यामकिशोर शर्मा, कामेश्वर गोस्वामी, प्रकाश वर्मा, रमेश चौधरी, आलोक पहाड़िया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके शुभचिंतक शामिल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story