कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा: अध्यक्ष सोनकर बोले- किसानो की हितैषी है भाजपा सरकार

कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा
श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम में कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा का शुभारंभ भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के पूर्व अध्यक्ष कालूराम ध्रुव, चोवाराम साहू, धनेश सोनकर, नंदू साहू सहित संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर विशेष रूप से मौजूद रहे। पोखरा समिति के अध्यक्ष ललित साहू, रक्सा समिति के अध्यक्ष निकम साहू सहित किसान और स्टॉफ के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था के व्यवस्थापक अमृतलाल साहू ने संस्था के वार्षिक आम सभा में पूरे एक वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर ने उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यह सरकार किसान हितैषी सरकार है। वादे के अनुसार, किसानों के धान को 31 क्विंटल में खरीदकर किसानों का सम्मान किया। यह एक ऐसी संस्था है जो किसानों को जीरो परसेंट ब्याज पर धान का बीज, खाद, दवाई और नगद राशि देती है। साथ ही साथ लीड संस्था के रूप में काम करती है, जो फिंगेश्वर ब्लॉक में चावल, शक्कर, मिट्टी तेल और अन्य राशन सामग्री उपलब्ध कराती है।

किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 6000 की राशि होता है प्राप्त
श्री सोनकर ने कहा कि, इस वर्ष किसानों का धान बगैर किसी परेशानी के खरीदा गया जिसमें राजिम संस्था की आर्थिक स्थिति मजबूत हुआ है। साथ ही साथ किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 6000 की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त होता है। बताया कि, हमारी संस्था किसानों को अल्पकालिक मध्यमकालीन लोन भी देती है जिसमें हार्वेस्टर, ट्रैक्टर, जेसीबी सहित कई मशीनरी शामिल है, जो किसानी से संबंधित है। इस संस्था के माध्यम से ऋण भी देती है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संस्था के पूर्व संचालक विष्णु साहू, श्यामनगर से बृजलाल साहू, पूर्व संचालक नारायण जांगड़े, रामदीन सोनकर, अर्जुन मानिकपुरी, दुर्योधन निर्मलकर, राम भगवान साहू बालूराम यादव, पुनाराम सोनकर, रामस्वरूप सिंह, विश्राम वर्मा, विक्रम देवांगन, चेतन साहू,अर्जुन साहू, रमेश साहू, पवन साहू, वेदराम साहू, ईश्वर साहू, प्रकाश साहू, विष्णु साहू, रामविशाल साहू, अश्वनी साहू, दिनेश चंद्राकर, सुरेंद्र देवांगन सहित अनेको किसान उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पर्यवेक्षक के आर साहू ने किसानों को बहुत सारी योजनाओं की जानकारी दी। आभार प्रभारी प्रबंधक अमृतलाल साहू ने किया।
