आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान समारोह: विधायक साहू बोले- आपका दर्जा मां के बराबर

विधायक रोहित साहू
X

विधायक रोहित साहू का स्वागत करते हुए आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता

देवी मां रमईपाठ के प्रागण में दो ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का सममान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मौजूद रहे।

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता रमईपाठ के प्रांगण में आयोजित गरियाबंद जिले के छुरा एवं फिंगेश्वर विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान समारोह में विधायक रोहित साहू ने अपने उदबोधन की शुरूआत माता के जयकारे और जय श्रीराम के उदघोष से की। उन्होंने कहा कि, माता के इस मंदिर प्रांगण में आज सम्मान समारोह के आयोजन से शांति और सुकुन का एहसास हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका होना सम्मान की बात है।

विधायक श्री साहू ने कहा कि, मां का दर्जा भगवान से भी ऊपर है, जो आंगनबाड़ी की माताओं-बहनो को मिला हुआ है। मेरी ये बहनें नींव मजबूत करने का काम करती हैं। शासन की एक-एक योजनाओं को न केवल घर-घर पहुंचाती हैं बल्कि बड़ी ईमानदारी से काम करते हैं। एक-एक घरों से जुड़ाव है आपका। बच्चों के जन्म से लेकर शादी विवाह तक हर योजना की जानकारी और सहयोगी की भूमिका आप बखूबी निभाते हैं। संस्कार देने का काम करती है। आने वाले पीढ़ी और भविष्य का निर्माण भी आप ही करती है।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : साहू
विधायक श्री साहू ने कहा कि, हर जगह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। भाजपा शासनकाल में महिला सशक्तिकरण के साथ महिलाओं का उत्थान भी हो रहा है। विधायक श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आवास की समस्या सबसे ज्यादा थी। गरीब के आवास की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। एकसाथ 26 लाख आवास स्वीकृत हुआ। मोदी की गारंटी को राज्य के विष्णुदेव साय सरकार की सुशासन वाली सरकार पूरा कर रही हैं। इससे हर गरीबो के चेहरे पे मुस्कान आ गया है। हर व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है।


भाजपा सरकारों ने हर समस्या को हल किया : रोहित साहू
विधायक श्री साहू ने कहा कि, एक जमाना वह भी था जब किसी के घर में शौचालय नही था। माताओं को इससे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था। इसकी भी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। आज घर-घर शौचालय बना हुआ है। सबसे बड़ी चिंता भोजन की थी, इसे भी डॉ. रमन सिंह की सरकार ने दूर किया और हर घर में 35 किलो चांवल की व्यवस्था की। इन सभी बातो को याद रखना चाहिए कि हमारी चिंता किस सरकार ने की। कहा कि समाज के लिए,महिलाओं के लिए कौन काम कर रहा है? इसे भी याद रखना चाहिए। आज महतारी वंदन योजना के तहत हर महिलाओं के खाते में पैसा पहुंच रहा है।


इनकी रही गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष लुकेश्वरी-थानसिंह निषाद, छुरा जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा नेता राजू साहू, फिंगेश्वर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, प्रदेश साहू संघ के वरिष्ठ नेता भुनेश्वर साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, आशीष शर्मा, मंजू हरित, चंद्रहास बरिहा, गरिमा ध्रुव, महिला एवं बालविकास के जिला अधिकारी अशोक पांडे, चंदूलाल साहू सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम में विधायक श्री साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story