टीएस सिंहदेव ने लिखी सीएम साय को चिट्ठी: कहा- रामगढ़ की पहाड़ियों का पुरातात्विक महत्व, इनका संरक्षण होना चाहिए

टीएस सिंहदेव ने रामगढ़ पहाड़ी को लेकर सीएम विष्णुदेव साय को 6 पन्नों की चिट्ठी लिखी है।
X

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सीएम को लिखी चिट्ठी 

टीएस सिंहदेव ने रामगढ़ पहाड़ी को लेकर सीएम विष्णुदेव साय को 6 पन्नों की चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने रामगढ़ की पहाड़ियों के संरक्षण करने की बात कही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सरगुजा की रामगढ़ पहाड़ी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 6 पन्नों की चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने रामगढ़ की पहाड़ियों के संरक्षण को लेकर लिखी है। चिट्ठी में लिखा है कि, रामगढ़ की पहाड़ियों ना केवल पुरातत्विक महत्व है। बल्कि, माता सीता और भगवान राम का भी निवास माना जाता है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि, रामगढ़ पहाड़ी का प्राकृतिक, धार्मिक, पुरातात्विक और सामाजिक महत्व है। लाखों श्रद्धालु यहां राम-सीता-लक्ष्मण के दर्शन करने आते हैं। लेकिन मानव हस्तक्षेप से पहाड़ी में लगातार संकट बढ़ रहा है। पहाड़ी में चट्टानें ढह रही हैं और माइनिंग तेजी से हो रहा है। एक बार नुकसान होने पर इसे ठीक नहीं किया जा सकेगा।

कांग्रेस सरकार के समय खनन कार्य को गया था रुकवाया
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार के समय खनन कार्य को रुकवाया गया था। हाल ही में DFO ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए, जिनमें कॉर्डिनेट्स भी अलग बताए गए। NGT और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इस क्षेत्र को नो गो एरिया घोषित करने की सिफारिश की थी। पहाड़ के संवर्धन और संरक्षण के लिए समिति का गठन किया गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story