रायपुर उत्तर में SIR की तैयारी तेज: भाजपा जिला रायपुर ने की बैठक, विधायक पुरंदर मिश्रा भी हुए शामिल

रायपुर उत्तर में SIR की तैयारी तेज
X

भाजपा जिला रायपुर की बैठक में विधायक पुरंदर हुए शामिल

जवाहर नगर मंडल भाजपा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक की। फर्जी मतदाता हटाने और पात्रों को जोड़ने पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोर दिया।

रायपुर। देश के 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। इसी दौरान उत्तर विधानसभा के जवाहर नगर मंडल भाजपा जिला रायपुर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आवश्यक बैठक हुई है।जिसमें उत्तर विधान सभा का लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल हुए। इस बैठक में मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, पार्षद, छाया पार्षद, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक–सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, पालक एवं सचिव (बीएलओ-2) बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि, जवाहर नगर मंडल के आने वाले वार्डो में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर को लेकर यह बैठक आयोजित की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य फर्जी मतदाताओं को हटाना और पात्र लोगों को सूची में शामिल करना है।


बैठक का ये है उद्देश्य
विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि, यह चुनाव आयोग का अभियान है। इसके तहत फर्जी मतदाताओं को हटाया जा रहा है और पात्रों को जोड़ा जा रहा है। भाजपा इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन/विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य को प्रभावी, सटीक और समय सीमा के भीतर पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य को बिना किसी चूक, त्रुटि या देरी के सुनिश्चित करना है। यह चुनाव आयोग का अभियान है। इसके तहत फर्जी मतदाताओं को हटाया जा रहा है और पात्रों को जोड़ा जा रहा है। भाजपा इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है।


भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना
पूर्व सभापति एवं शुभकामनाएं लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने बताया कि, भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी से लेकर बुथ प्रभारी तक सभी को घर घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित करना होगा। कोई भी पात्र मतदाता सूची के अनुसार छूटना नहीं चाहिए और अपात्र मतदाता को सूची से हटाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। भाजपा का हर कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा हुआ है। देश एवं प्रदेश में हुए चुनावी नतीजों से उनके कार्यों के परिणाम स्पष्ट दिखते है। इसलिए सभी भाजपा से जुड़े छोटे बड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस SIR मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है। इसे शत प्रतिशत शुद्ध करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करना है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।


इस अवसर पर ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर आज विशेष रूप से उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा जी,पूर्व सभापति एवं लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, उपाध्यक्ष अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, प्रवक्ता नलनीश ढोकने, सतीश छुगानीं, तात्यापारा वार्ड पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद एवं mic सदस्य अवतार सिंह बागल, मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष साजन श्रीवास, संतोष निहाल, नीलू तलमेल, पूर्व पार्षद भारती बागल, सुनील बांद्रे, छाया पार्षद घनश्याम रक्सेल, मनोज विश्वकर्मा, महिला मोर्चा से संगीता जैन, प्रीति परगहनिया, पूनम सोनी, ममता साहू, वेणुका शुक्ला, प्रियंका साहू, वर्षा टेम्बरकर, युवा मोर्चा से शंकर साहू, सोनू राजपूत, विकास गुप्ता, भरत कुंडे, गौरव शर्मा, अजय गुप्ता, मंडल मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन, सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, कुशल गेंडेकर, चंदू बघेल, धीरज शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, जतिन सोनवानी, सौरभ बावरियाज, विनय विश्वकर्मा, रियाज अहमद, विजय गुप्ता, ललित बुंदेल,अनिल वाधवा, प.सत्येंद्र त्रिपाठी, किशोर तिवारी, अनिल यादव, खिलावन साहू, मोहनीश पटवा, प्रमोद विश्वकर्मा, हुमेंद्र वर्मा, मुस्तफा हसन, अनीश भाई, विनय शर्मा, राहुल विश्वकर्मा, बलराम जायसवाल, सुनील कुमार यदु, हाफिज अली, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story