रायपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव: बोले- बिहार में इंडिया गठबंधन का बनने जा रहा मुख्यमंत्री

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
रायपुर। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रायपुर पहुंचे। यहां से वे उड़ीसा उपचुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए। बिहार चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि, बिहार बदलाव के साथ-साथ नौजवान मुख्यमंत्री बनाने जा रहा है। बिहार में इंडिया गठबंधन जीतने जा रहा है।
घुसपैठियों को लेकर भाजपा के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज कहा कि, बीजेपी घुसपैठ से ज्यादा घुस पर ध्यान देती है। घुसपैठिया बात बीजेपी से आना समझ नहीं आती। पिछले 11 साल से उनकी सरकार है तो जितने घुसपैठियों आए तो यह इनकी जिम्मेदारी। इसका जवाब तो सरकार को ही देना होगा। बीजेपी घुसपैठ से ज्यादा घुस पर ध्यान देती है।
उड़ीसा में पार्टी को बनाएंगे मजबूत
राज्यों में संगठन को मजबूत करने पर उन्होंने कहा कि, समाजवादी और नेताओं का लक्ष्य रहा कि हम राष्ट्रीय पार्टी बने। इसी विषय में समाजवादी लोग काम करेंगे और इसी का बीज बोने के लिए हम उड़ीसा जा रहे हैं।
SIR पर उठाए सवाल
SIR पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि, SIR को लेकर भाजपा पर कई प्रश्न चिन्ह है। अभी आपने देखा होगा वीवीपीएटी की पर्चियां कैसे खुली पड़ी थी। ऐसे में कैसे निष्पक्ष चुनाव करा पाएंगे आप? क्या व्यवस्था है? हमारी एक ही अपील है भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग काम ना करें। बिहार में हमने ऐसा नंगा नाच देखा है जो कोई कल्पना नहीं कर सकता। पुलिस के जरीए वोट ना डाले, इसलिए रोका जा रहा था।
बूथ पर भाजपा के पास मशीन है नकली मशीन
अखिलेश यादव ने वोट चोरी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना कहा कि, भाजपा लोगों का नकली आधार बना लेती है। बूथ पर भाजपा के पास मशीन है नकली आधार बना लेते हैं। यह नकली आधार कैसे बन रहा है? आपकी वोटर लिस्ट ऐसी क्यों नहीं? जिसमे वोटर की फोटो साफ हो? आप कह रहे हैं कि SIR में आधार नहीं माना जाएगा। अब मेटल का आधार बनाना चाहिए। ऐसा मेटल का आधार जिसको कोई भी नकली ना बना पाए।
