रायपुर में रफ्तार का कहर: सरकारी वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय बच्चे की मौत, मृतक की बहन घायल

रायपुर में रफ्तार का कहर
X

भाई-बहन की स्कूटी को वाहन ने मारी टक्कट 

रायपुर जिले में तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में 14 साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां लापरवाही और रफ्तार की भेंट चढ़कर एक 14 वर्षीय मासूम की जान चली गई। जबकि उसकी छोटी बहन जिंदगी और मौत से जूझ रही है। यह हादसा तब हुआ जब एक सरकारी वाहन ने सड़क पर जा रहे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, लाभांडी निवासी 14 वर्षीय अंश और उसकी 8 साल की बहन नविशा सड़क किनारे मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि, अंश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं नविशा गंभीर रूप से घायल हो गई।

फरार चालक की तलाश जारी
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन हादसे के बाद वाहन चालक सरकारी गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर हादसा
वहीं 3 फरवरी को सूरजपुर जिले में अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ के तमनार से श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही बस को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में लगभग 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बस में सवार यात्रियों में मची अफरा-तफरी
गंगापुर के पास हुआ हादसादुर्घटना गंगापुर के पास हुई, जो इस मार्ग का संवेदनशील और व्यस्त हिस्सा माना जाता है। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग सीटों से उछलकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत बचाव में जुटे और घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की सहायता की।

घायल हुए यात्री और मौत की पुष्टि
दुर्घटना में लगभग 15 श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कुछ यात्रियों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला
यह पूरा मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस और ट्रक को कब्जे में लिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

श्रद्धालुओं से भरी बस जा रही थी बनारस
दुर्घटना का शिकार हुई बस रायगढ़ जिले के तमनार से श्रद्धालुओं के एक बड़े समूह को लेकर बनारस जा रही थी। यात्रा शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद हुई इस दुर्घटना ने पूरे समूह को सदमे में डाल दिया है। कई यात्रियों ने बताया कि बस सामान्य गति से चल रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से सीधा टक्कर मार दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story