बीजेपी की VB जी राम जी कार्यशाला: प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन बोले- यह गांवों की तस्वीर बदलने वाला कानून, कांग्रेस सिर्फ करती है राजनीति

बीजेपी की VB जी राम जी कार्यशाला : प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन बोले- यह गांवों की तस्वीर बदलने वाला कानून, कांग्रेस सिर्फ करती है राजनीति
X

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन

VB जी राम जी कार्यशाला को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि, यह गांवों की तस्वीर बदलने वाला साबित कानून होगा।

रायपुर। VB जी राम जी को लेकर चल रही बीजेपी की कार्यशाला समाप्त हो गई है। कार्यशाला को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि, मनरेगा के स्थान पर वीबी रामजी योजना कानून लाया गया है। यह गांवों की तस्वीर बदलने वाला साबित कानून होगा। प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

उन्होंने आगे कहा कि, मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने घोटाले किए। योजना से रोजगार बढ़ेगा, गांवों में सड़क, पुलिया, गोदाम बनेंगे। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर देश आगे बढ़ रहा। हजारों- लाखों करोड़ मनरेगा में खर्च, फिर भी विकास नहीं। कांग्रेस का विरोध काम न करने की परिपाटी का प्रतीक है। बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर योजना की जानकारी देंगे। चौपाल, सम्मेलन, घर-घर संपर्क अभियान होगा। कार्यक्रम फरवरी के आखिरी सप्ताह तक चलेगा। कांग्रेस का विरोध गरीब, किसान और गांवों के विकास से जुड़ा है।

कांग्रेस गांधी के नाम पर राजनीति करती रही
बीजेपी प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने आगे कहा कि, कांग्रेस गांधी नाम पर राजनीति करती रही। इंदिरा-नेहरू के नाम पर योजनाएं, गांधी को नजर अंदाज किया। राम नाम से कांग्रेस को आपत्ति है। असल में कांग्रेस गांव, गरीब और किसानों का कर विरोध रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story