रायपुर पुलिस को मिलेगी नई पिस्टल: आयुक्त प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज, 9 MM Automatic pistol के लिए टेंडर जारी

रायपुर पुलिस को मिलेगी नई पिस्टल : आयुक्त प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज, 9 MM Automatic pistol के लिए टेंडर जारी
X

File Photo 

9 MM Automatic pistol की खासियत यह है कि इसमें मैगजीन लॉक करने के बाद कई राउंड आसानी से फायरिंग की जा सकती है।

रायपुर। राज्य की राजधानी रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने की कवायद मुख्यालय स्तर पर तेज हो गई है। नए पुलिस अफसरों को हथियारों से लैस करने के उद्देश्य से मुख्यालय स्तर पर पिस्टल खरीदने टेंडर जारी किया गया है। उक्त टेंडर 29 अक्टूबर को जारी किया गया है। टेंडर जमा करने की मियाद 10 नवंबर है। 11 को टेंडर खोला जाएगा। कितने लोगों ने अब तक टेंडर जमा किया है, पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में अब तक किसी तरह की अधिकृत जानकारी साझा नहीं की है।

पुलिस मुख्यालय ने 125 सेमी ऑटोमैटिक 9 एमएम पिस्टल खरीदने टेंडर जारी किया है। पिस्टल हरियाणा, हिसार स्थित जेएसपीडीएल से खरीदी करनी है। बीड राशि के अनुसार पिस्टल खरीदने टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर जमा करने वालों के लिए छत्तीसगढ़ जीएसटी से पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनके पास छत्तीसगढ़ जीएसटी का पंजीयन होगा, वही टेंडर प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।


अन्य क्षेत्र की पुलिस को भी आवंटित की जाएगी
नई पिस्टल खरीदी होने के बाद पिस्टल को रायपुर के साथ अन्य क्षेत्र के पुलिस अफसरों के साथ टीआई को दिया जाएगा। कई पिस्टल काफी पुरानी हो गई हैं। इसीलिए उन पिस्टल को पुलिस अफसरों से जमा कराने के बाद नई पिस्टल दी जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि नई पिस्टल की खरीदी कब तक पूरी होगी।

सेटअप बदल जाएगा
रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस की सेटअप व्यवस्था बदल जाएगी। आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद 60 से अधिक पुलिस अफसरों की तैनाती की जाएगी। इनमें एसीपी से लेकर डीसीपी तक के अफसर शामिल होंगे। टीआई का पद नाम बदलकर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) हो जाएगा। आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद एसएचओ के पद में वृद्धि होगी।

आसानी से कई राउंड होगी फायरिंग
नाइन एमएम ऑटोमैटिक पिस्टल की खासियत यह है कि इसमें मैगजीन लॉक करने के बाद कई राउंड आसानी से फायरिंग की जा सकती है। इसके अलावा इस पिस्टल की मैगजीन की उपलब्धता आसानी से होती है। देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस की पहली पसंद नाइन एमएम सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story