कांग्रेस की रायपुर में प्रेस कान्फ्रेंस: PCC चीफ बैज बोले- मोदी सरकार सूचना का अधिकार कानून सही ढंग से करे लागू

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से कुछ प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने आरटीआई और लोकतंत्र को मजबूत किया जाना चाहिए। श्री बैज ने कहा कि, मोदी सरकार ने अब तक सूचना का अधिकार कानून को सही ढंग से लागू नहीं किया है। कई आरटीआई कार्यकर्ताओं को धमकियों, हमलों और घटनाओं का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने आगे कहा कि, आरटीआई एक्टिविस्ट और निर्भीक समूहों के लोग अब इस कानून का प्रभावी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। 2019 में किए गए संशोधन ने सूचना के अधिकार कानून की भावना को कमजोर किया है। 2019 के संशोधन को तत्काल निरस्त किया जाए। सूचना आयोग, केंद्र और राज्य स्तर पर पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ नियुक्त किए जाएं। नागरिकों को जानकारी पाने का पूरा अधिकार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि, सूचना का अधिकार केवल एक कानून नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र की आत्मा और जनता की आवाज है।
सरकार ने जनता के जेब में डाला डाका
उन्होंने आगे कहा कि, बिजली की दरों में राज्य सरकार ने वृद्धि की है। सरकार ने जनता के जेब में डाका डालने का काम किया है। छत्तीसगढ़ सरप्लस स्टेट है, तो फिर महंगी दरों पर बिजली क्यों? सरकारी विभागों में बिजली का हजारों करोड़ रुपए बकाया है। सरकार वसूल नहीं कर पा रही है, गरीबों पर डाका डाल रही है। बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ हम ब्लॉक और जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी।
