छत्तीसगढ़ के कई बीजेपी नेता पहुंचे दिल्ली: श्रीवास्तव- सवन्नी- नीलू शर्मा और हर्षिता पांडेय ने नबीन से मिलकर दी बधाई

छत्तीसगढ़ के कई बीजेपी नेता पहुंचे दिल्ली : श्रीवास्तव- सवन्नी- नीलू शर्मा और हर्षिता पांडेय ने नबीन मिलकर दी बधाई
X

संजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सवन्नी, नीलू शर्मा और हर्षिता पांडेय ने नितिन नबीन को दी बधाई 

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने मंगलवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने मंगलवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की। श्री शर्मा ने उन्हें नवदायित्व की शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया।

श्री शर्मा ने बताया कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जहां एक सामान्य कार्यकर्ता संगठन के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। नितिन नबीन की सांगठनिक क्षमता और सरल स्वभाव प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। छत्तीसगढ़ में संगठन के प्रभारी रहते हुए उन्होंने पार्टी के चुनावों में शानदार जीत दिलाई है, निश्चित ही उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा।


इन नेताओं ने भी मुलाकात कर दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मंगलवार को राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सवन्नी, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष नीलू शर्मा और भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएँ व्यक्त की। इस दौरान प्रदेश के भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में श्री नबीन के कार्यकाल को कार्यकर्ताओं से संवेदनक्षम जीवन्त सम्पर्क, संगठन कौशल व ऊर्जावान नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि श्री नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिभूत हैं।

बीजेपी ने किया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता से पार्टी को नई दिशा मिलेगी। खास बात यह है कि वे पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्षों में शामिल हो गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story