नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा कार्यालय घेरने निकले, पुलिस के साथ झूमाझटकी

नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन : भाजपा कार्यालय घेरने निकले, पुलिस के साथ झूमाझटकी
X

प्रदर्शन करते कांग्रेसी 

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने रायपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ विधायकों ने सीने में तख्तियां लगाकर प्रदर्शन किया।

रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पंडरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करते हुए नारेबाजी की। विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस विधायकों ने सीने में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। वहीं

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नेशनल हेराल्ड मामले में की जा रही कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई और कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते नजर आए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की
भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई और कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते नजर आए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। प्रदर्शन को देखते हुए पंडरी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी रही।

एजेंसियों के दुरूपयोग का लगाया आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किया जा रहा है। यह कोर्ट के आदेश से साफ हो गया। उनका कहना है कि विपक्ष की आवाज को दबाने और डराने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाइयां की जा रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story