राजधानी में गिरी बिजली: दोपहर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, स्कूल मैदान में खेल रहे छात्र की मौत

राजधानी में गिरी बिजली : दोपहर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, स्कूल मैदान में खेल रहे छात्र की मौत
X

आकाशीय बिजली 

रायपुर में बिजली गिरने से सेंट जोसेफ स्कूल के एक छात्र की मौत हो गई। दसवीं कक्षा का छात्र प्रभात साहू स्कूल मैदान में खेल रहा था।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गरज- चमक के साथ जमकर बारिश हुई। इसी कड़ी में बिजली गिरने से सेंट जोसेफ स्कूल के एक छात्र की मौत हो गई। दसवीं का छात्र प्रभात साहू स्कूल मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान बिजली गिरी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। यह घटना न्यू राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक बजे गरज के साथ हल्की बारिश हो रही थी। इसी बीच आकाशीय बिजली स्कूल के खेल मैदान में गिरी। इस दौरान मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। और 10वीं कक्षा के छात्र प्रभात साहू आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। प्रभात घायल हो गया और उसे उपचार के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा अस्पताल ले जाते रास्ते में छात्र की सांसे थम गई।

महासमुंद में बिजली गिरने से पति- पत्नी की मौत
महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पिथौरा में अकाशीय बिजली गिरने से पति पत्नी की मौत हो गई। एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पति-पत्नी और अन्य महिला खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई और अन्य महिला घायल हो गई। मृतक पति पत्नी की पहचान राधेश्याम और रत्ना कुमारी के रूप मे हुई है। वहीं घायल सुखमोती अस्पताल मे भर्ती है। इस हादसे से गांव मातम छाया हुआ है। पिथौरा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story